×

IPS Binod Kumar Singh: एडीजी बीके सिंह की केंद्र में वापसी, अब इस बड़े फोर्स की निभाएंगे जिम्मेदारी

IPS Binod Kumar Singh: उत्तर प्रदेश में तैनात रहे आईपीएस बीके सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए। केंद्र सरकार द्वारा अब नई जिम्मेदारी दी गई है।

Snigdha Singh
Published on: 27 Jun 2023 11:06 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2023 12:45 PM GMT)
IPS Binod Kumar Singh: एडीजी बीके सिंह की केंद्र में वापसी, अब इस बड़े फोर्स की निभाएंगे जिम्मेदारी
X
IPS Binod Kumar Singh (Image: Social Media)

IPS Binod Kumar Singh: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में तैनात एडीजी सुरक्षा को केंद्र में वापस भेज दिया गया। साल 1994 बैच के अधिकारी वीके सिंह को CRPF एडीजी बनाया गया। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और राज्य में सराहनीय कार्यों के लिए सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। अब आईपीएस बीके सिंह केंद्र में अपनी सेवा देंगे।

केंद्र सरकार ने आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को केंद्र में प्रतिनियुक्त पर वापस बुला लिया। अब बीके सिंह देश के सबसे बड़े केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) के जिम्मेदारी निभाएंगे। मालूम हो कि बीके सिंह उत्तर प्रदेश में दो साल एडीजी सुरक्षा पद पर तैनात रहे। यूपी में मुरादाबाद रेंज के आईजी पद पर तैनात रहे। इसके बाद एडीजी पीएसी दो साल तक जिम्मेदारी निभाई। इससे पहले बीके सिंह बरेली में एसएसपी रहने के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। आईपीएस बीके सिंह अपने सौम्य, सरल और ईमानदारी के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने इनको ही आधार बन कर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों या यूं कहें कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

मालूम हो कि बिनोद कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार ने एडीजी, डीजी, आईजी से लेकर डीजीपी तक को प्रदेश के एक जिले में व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य सौंपा। इसमें इन्होंने ट्रिपल एस फॉर्मूले यानि समन्वय, संवाद और सहयोग के माध्यम से सफल बनाया। इनकी इसी लगन, मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था।

केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी

इससे पहले भी बिनोद कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। इससे पहले उन्होंने एनएसजी से लेकर कई बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी तक की भूमिक को बड़े ही बेहतर ढंग से निभाई है। वहीं इनकी एक अलग पहचान इसलिए भी है कि ऑन द स्पॉट मामलों का निपटारा करते हैं। अब आईपीएस बीके सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story