×

ISIS आतंकी साजिश: ऐसे भारत में फैला रहे आतंक, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महामारी के दौर में देश के ऊपर ISIS अब खतरा बन कर मंडरा रहा है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की 24 पन्ने की एक रिपोर्ट सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, ISIS/ISIL के 180-200 सदस्य भारत में सक्रिय हैं।

Newstrack
Published on: 26 July 2020 9:32 AM GMT
ISIS आतंकी साजिश: ऐसे भारत में फैला रहे आतंक, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
X

नई दिल्ली। महामारी के दौर में देश के ऊपर ISIS अब खतरा बन कर मंडरा रहा है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की 24 पन्ने की एक रिपोर्ट सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, ISIS/ISIL के 180-200 सदस्य भारत में सक्रिय हैं। ये सभी सदस्य केरल और कर्नाटक राज्यों में फैले हुए हैं। आतंकी संगठन ISIS ने भारत में 'विलायाह ऑफ हिंद' प्रांत बनाए जाने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें... सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन हमें राष्ट्र हित में काम करने की प्रेरणा देता है

प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश

सामने आई संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि ISIS कोविड-19 महामारी के नाम पर लोगों से पैसे मांग रहा है और उनके बीच अपना प्रोपेगेंडा फैला रहा है। ऐसे में एक मैगजीन भी मिली है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की जा रही है।

इस मैगजीन में मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोविड कैरियर्स बनकर देश में वायरस फैलाने को कहा गया है। इसमें सभी मुस्लिमों से महामारी को अवसर बताते हुए कोरोना जेहाद फैलाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें...लगा संपूर्ण लॉकडाउन: यूपी का ये जिला हुआ बंद, जारी हुए ये नियम

टेलीग्राम के जरिए अपना संगठन चलाते

साथ ही भारतीय जांच एजेंसियों को इस दिशा में काफी सफलता भी मिली है। उन्होंने केरल और कर्नाटक में ऐसे कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। ये सभी लोग टेलीग्राम के जरिए अपना संगठन चलाते हैं। इसके साथ ही फेसबुक पर भी फेक नाम के साथ एक्टिव हैं।

इस मामले में स्पेशल सेल और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) खुरासान मॉड्यूल की जांच-पड़ताल कर रही है, जो मैगजीन के जरिए प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। इस मामले में अब तक पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके 5 सदस्यों के नाम हैं- हिना बशीर बेग, जहानजेब, अब्दुल बाशित, सादिया अनवर शेख और नबेल।

ये भी पढ़ें...कैदियों में दहशत: अंदर तक पहुँची महामारी, मचा हड़कंप

तीसरे और छठे एडिशन की मैगजीन

लेकिन मार्च महीने में ISIS के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया था। इसके बावजूद भारत विरोधी मैगजीन का प्रकाशन हो रहा है। इसके बाद तीसरे और छठे एडिशन की मैगजीन मिली है।

इसमें लॉकडाउन के दौरान प्रकाशित एक मैगजीन जिसका नाम मौलाना साद और जमात दिया गया है। उसमें मौलाना साद की कथित कोरोना फैलाने को लेकर प्रशंसा की गई है। वहीं दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया छात्रों को लेकर लोगों से बदला लेने की अपील की गई है।

साथ ही इस मैगजीन में मुस्लिम समुदाय के लोगों को कोरोना महामारी का लाभ लेते हुए कोरोना कैरियर बनकर वायरस फैलाने को कहा गया है। इसके अलावा पुलिस के खिलाफ वुल्फ अटैक करने को लेकर भी प्रोत्साहित किया गया है। इस मैगजीन में पूरी तरह से देश में साजिश रचने की गंध आ रही है।

ये भी पढ़ें...स्पेस में बढ़ा वॉर का खतरा: रूस-चीन से खतरे के बीच, ब्रिटेन ने शुरू की इसकी तैयारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story