×

अब भारत का बनेगा डिजिटल नक्शा, जानिए होगा कैसा

दो सौ साल पहले ब्रिटिश सर्वेयर कर्नल सर जार्ज एवरेस्ट और उनके पूर्व सर्वेयर विलियम लैम्बटन ने वैज्ञानिक तरीके से भारत की लंबाई-चौड़ाई नापी थी। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद अब सर्वे ऑफ इंडिया की तैयारी लेटेस्ट तकनीक की सहायता से भारत का डिजिटल नक् शा बनाने की है।

Dharmendra kumar
Published on: 23 April 2023 10:56 PM GMT
अब भारत का बनेगा डिजिटल नक्शा, जानिए होगा कैसा
X

लखनऊ: दो सौ साल पहले ब्रिटिश सर्वेयर कर्नल सर जार्ज एवरेस्ट और उनके पूर्व सर्वेयर विलियम लैम्बटन ने वैज्ञानिक तरीके से भारत की लंबाई-चौड़ाई नापी थी। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद अब सर्वे ऑफ इंडिया की तैयारी लेटेस्ट तकनीक की सहायता से भारत का डिजिटल नक् शा बनाने की है।

भारत सरकार का साइंस एंड टेक्रॉलजी विभाग डिजिटल मैपिंग के प्रोजेक्ट में दो साल तक सर्वे ऑफ इंडिया की सहायता करेगा। ये प्रोजेक्ट महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में शुरू हो चुका है। ये काम ड्रोन की मदद से होगा जिसे जमीनी जानकारी से सत्यापित किया जायेगा। यानी जितने आंकड़े आसमान से जुटाए जाएंगे उतने ही जमीन पर भी एकत्र किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें...DUSU चुनाव: फिर लहराया भगवा परचम, ABVP की अध्यक्ष समेत 3 पदों पर जीत

सरकार की मंशा है कि एक ऐसा डिजिटल नक्शा तैयार किया जाए जो सबके लिए उपलब्ध हो। आज की एडवांस व सर्वसुलभ टेक्रालॉजी के जमाने में सैटेलाइट डेटा सबके लिए आसानी से उपलब्ध है सो ऐसे में लोगों से नक्शे की जानकारियां व सूचनाएं रोकी ही नहीं जा सकती।

१७६७ में स्थापित सर्वे ऑफ इंडिया देश के सबसे पुराने वैज्ञानिक विभागों में से एक है। अभी तक मैपिंग के काम में पारंपरिक तरीके अपनाए जाते रहे हैं लेकिन अब डिजिटल मैपिंग के दो लेवल के काम में नवीनतम टेक्रालॉजी का उपयोग किया जायेगा। ड्रोन, हाई रिजोल्यूशन कैमरे, जमीनी आंकड़े-इन सभी का इस्तेमाल किया जायेगा।

यह भी पढ़ें...23 मौतों का गणेश उत्सव! ये मंजर देखकर कांप उठेगी आपकी रूह

भारत भर में सर्वे ऑफ इंडिया के ढाई हजार से ज्यादा ग्राउंड कंट्रोल प्वाइंट्स हैं। इनके स्टैंडर्ड कोआर्डिनेट्स तय हैं। लेकिन भारत में पहली मर्तबा ‘कंटीन्यूअस्ली ऑपरेटेड रिफरेंस स्टेशन’ (सीओआरएस) का संजाल बनाया गया है जो चंद सेंटीमीटर की निश्चितता से तत्काल ऑनलाइन थ्री-डी पोजीशनिंग दे देंगे। यानी एक क्लिक दबाते ही किसी क्षेत्र की थ्री-डी पोजीशन पता चल जायेगा। ये डिजिटल नक्शे सैटेलाइट आधारित नेवीगेशन सिस्टम जीपीएस या गूगल मैप्स से कहीं ज्यादा सटीक और सही होंगे। इसमें दस सेंटीमीटर से अधिक की चूक की गुंजाइश नहीं होगी।

सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार मैपिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें...ब्लैक लिस्ट से हटाए गए 312 विदेशी सिखों के नाम, ये है पूरा मामला

जान जोखिम में डाल कर हुआ काम

1870 में भारत की मैपिंग की पहली कवायद में बड़ी संख्या में सर्वेयर और कर्मचारियों ने दुर्गम इलाकों व जंगलों में यात्रा करके आंकड़े जुटाये थे। इस ‘ग्रेट ट्रिग्नोमेट्रिकल सर्वे’ में दूरबीन सरीखे कई उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था जिसमें थियोडिलाइट शामिल है। इससे पृथ्वी की गोलाई या ढलान को नापा जाता है।

यह भी पढ़ें...23 मौतों का गणेश उत्सव! ये मंजर देखकर कांप उठेगी आपकी रूह

तीस साल में 2400 किलोमीटर

भारत के तत्कालीन सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट ने भारत के दक्षिणी हिस्से के सबसे आखिरी बिंदु से लेकर नेपाल के अंतिम बिंदु तक की मैपिंग की थी। 2400 किलोमीटर की इस दूरी के काम को पूरा करने में तीन दशक से ज्यादा का समय लगा था। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट सर जॉर्ज के नाम पर है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story