×

J-K मुख्य सचिव बोले- नहीं हुआ जानमाल का नुकसान, हालात तेजी से हो रहे सामान्य

जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा है कि आतंकी संगठन घाटी में घुसपैठ की फिराक में हैं। कश्मीर में सभी इलाकों में बिजली पानी की सुविधाएं बहाल हैं।

Aditya Mishra
Published on: 16 Aug 2019 10:11 AM GMT
J-K मुख्य सचिव बोले- नहीं हुआ जानमाल का नुकसान, हालात तेजी से हो रहे सामान्य
X
जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम

जम्मू: जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा है कि आतंकी संगठन घाटी में घुसपैठ की फिराक में हैं।

कश्मीर में सभी इलाकों में बिजली पानी की सुविधाएं बहाल हैं।

राज्य में अभी तक किसी भी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

कश्मीर के ताजा हालातों के बारे में मीडिया को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए उन्होंने यह बात कही।

ये भी पढ़ें...कश्मीर को धमकी: जिहाद के नाम पर बड़ी साजिश, इकठ्ठा हो रहे आंतकी

घाटी में लगातार दे रहे हैं छूट

बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि कश्मींर घाटी में कोई भी हाइवे बंद नहीं है।

सरकारी कर्मचारी आज से सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। सरकार की तरफ से समय-समय पर लोगों को छूट भी दी गई थी।

ईद के वक्त भी लोगों को खुली छूट दी गई थी। इसके अलावा जो लोग हज से वापस लौट रहे हैं उन्हें भी पूरी सुविधा दी जा रही है।

घाटी में तेजी से हालात हो रहे सामान्य

सुब्रमण्यम ने ऐलान किया कि बीते दिनों में एक भी आदमी की जान नहीं गई है।

जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव ने कहा कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

जबकि वह इसमें सफल नहीं हो पाया है।

घाटी में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं और हम भी पाबंदियां हटा रहे हैं।

अभी सरकारी दफ्तरों को खोल दिया गया है, साथ ही सरकारी स्कूल को भी धीरे-धीरे खोला जाएगा।

उसके बाद हालात का जायजा लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...अमेरिका की शर्मनाक करतूत: जबरदस्ती डाला पाइप, बहता रहा शख्स का खून

जम्मू-कश्मीर में विकास करना सरकार का मुख्य लक्ष्य

बीएस. सुब्रमण्यम ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि जम्मू-कश्मीर में चारों ओर विकास करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस वक्त उन संगठनों के बारे में जानकारी निकाल रही है।

जो भी घाटी में आतंकवाद फैलाने का काम कर रहा है, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए।

इसके लिए सरकार की तरफ से दुनियाभर से रिकॉर्ड्स इकट्ठे किए जा रहे हैं।

घाटी में किसी तरह से माहौल ना बिगड़े उसी वजह से फोन सर्विस या इंटरनेट सर्विस को रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें...बर्थडे स्पेशल: जानिए, सीएम अरविंद केजरीवाल पर कितनी बार हुए हमले

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story