×

तस्वीर पर पाकिस्तान बौखलाया: हो रही थू-थू, उड़ रही इमरान की धज्जियां

पाकिस्तान लगातार घाटी के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। साथ ही घाटी में रह रहे लोगों को भड़काने में लगा है।

Shreya
Published on: 5 July 2023 5:27 AM GMT
तस्वीर पर पाकिस्तान बौखलाया: हो रही थू-थू, उड़ रही इमरान की धज्जियां
X
pak

श्रीनगर: पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से विशेषाधिकार खत्म किए जाने के बाद बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान लगातार घाटी के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। साथ ही घाटी में रह रहे लोगों को भड़काने में लगा है। लेकिन श्रीनगर से युवाओं की सेना में भर्ती होने की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को करारा जवाब दे रही हैं।

सेना में भर्ती के लिए पहुंचे युवा-

दरअसल, श्रीनगर में भारतीय सेना द्वारा भर्ती रैली आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान जहां एक और युवाओं को भड़काने में लगा है, वहीं दूसरी ओर युवा सेना में भर्ती के लिए पहुंचकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। युवा रैली में पहुंच कर देश के प्रति अपना सच्चा प्यार दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर बड़ा बयान, सेना रोजाना कर रही इसका सामना

3000 नौजवान होंगे सेना में शामिल-

हाल ही में सेना ने घाटी में एक विशेष भर्ती अभियान चलाने का फैसला किया था। सेना ने ये फैसला जम्मू कश्मीर से विशेषाधिकार खत्म किए जाने के बाद बदलते हालात को देखते हुए किया है। बताया गया है कि इस अभियान के द्वारा 3000 नौजवानों को सेना में शामिल किया जाएगा। नौजवानों की भर्ती उनकी योग्यता को देखते हुए किया जाएगा।

3 और 4 अक्टूबर को किया जाएगा भर्ती-

नौजवानों की भर्ती की प्रक्रिया 3 और 4 अक्टूबर को किया जाएगा। ये रैली युवाओं का जोश बढ़ाने का काम करेगी। साथ ही उन लोगों को करारा जवाब देगी जो ये सोचते हैं कि कश्मीरी युवक भारतीय सेना के साथ नहीं हैं।

इन सेना बलों में होगी भर्ती-

राज्य के युवा देश की सेवा करने का मौका तो मिलेगा ही इसके साथ ही उन्हें रोजगार भी मिलेगा। बताया गया है कि, जम्मू संभाग में 2500 युवाओं की सेना में भर्ती के लिए अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में राज्य में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में भी 2 हजार युवकों की भर्ती होगी।

इसके बाद सीमा सशस्त्र बल, इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और सेंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश पर रक्षा मंत्रालय ने घाटी में 3 हजार नौजवानों को सेना में भर्ती करने का फैसला लिया है।

युवाओं के इस जज्बे से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला है।

यह भी पढ़ें: दो बड़ी पार्टी में खूनी संघर्ष: चले पत्थर-टूटी गाडियां, CISF ने संभाला मोर्चा

Shreya

Shreya

Next Story