×

Jammu Kashmir News: सावधान! रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। रामबन में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन हो रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 22 July 2023 1:52 AM GMT (Updated on: 22 July 2023 2:22 AM GMT)
Jammu Kashmir News: सावधान! रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
X
Jammu Kashmir Landslide (Social Media)

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। रामबन में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। शनिवार (22 जुलाई) को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन और विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते सभी नदियां उफान पर चल रही हैं।

राजमार्ग से हटाया जा रहा मलबा

रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने बताया कि, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रामबन में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इस वजह से राजमार्ग को बंद कर दिया है। मलबा हटाने का काम जारी है। उन्होने कहा कि जल्द ही राजमार्ग को चालू कर दिया जाएगा।

दो दिन पहले ही चालू हुआ था राजमार्ग

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जुलाई महीने में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को कई बार बंद करना पड़ा है। बुधवार को भारी बारिश और भूस्खलन के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। एक दिन बंद रहने के बाद गुरुवार (20 जुलाई) को यातायात सुविधा बहाल की गई थी। दो दिन यातायात व्यस्था सही रहने के बाद आज शनिवार फिर भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज यानी कि 22 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ो से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू में आगामी 24 जुलाई तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

भूस्खलन और मकान गिरने सें पांच लोगों की मौत

बता दें कि जम्मू कश्मीर में भारी बारिश लगातार तबाही मचा रही है। बुधवार और गुरुवार (19-20 जुलाई) दो दिनों में मकान गिरने और भूस्खलन की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई थी। आलम ये है कि कई सड़के टूट गई हैं। दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकतर नदी नाले उफान और खतरे के निशान से ऊपर चल रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story