×

झारखंड में PLFI का आतंक, पुलिस के कब्जे में सबजोनल कमांडर

रांची पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठन के दुर्दांत सब ज़ोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी उर्फ तूफान जी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

Suman  Mishra
Published on: 3 Dec 2020 7:49 PM IST
झारखंड में PLFI का आतंक, पुलिस के कब्जे में सबजोनल कमांडर
X
झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का आतंक। पुलिस के कब्जे में सबज़ोनल कमांडर।

रांची : झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PLFI का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालत ये है कि, उग्रवादी संगठन जंगलों और गांवों से निकल कर शहरों तक आ पहुंचा है। लेवी, रंगदारी, धमकी और खूनी खेल के सहारे संगठन ने अपना व्यापक विस्तार किया है।

लिहाज़ा, दिनों दिन पीएलएफआई (PLFI) पुलिस के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। रांची पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठन के दुर्दांत सब ज़ोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी उर्फ तूफान जी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तारी के दौरान उग्रवादी के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं।

कौन है उग्रवादी कृष्णा यादव

PLFI के सब ज़ोनल कमांडर कृष्णा यादव रांची के अलावा लातेहार, लोहरदगा, चतरा और हज़ारीबाग़ ज़िला में आतंक का पर्याय बना हुआ था। विकास कार्यों से जुड़े लोगों, ईंट भट्ठा मालिकों और कारोबारियों से लेवी वसूली को लेकर कई वारदात को अंजाम दे चुका है। खास बात ये है कि, उग्रवादी कृष्णा यादव के विरुद्ध राज्यभर के विभिन्न थानों में कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कृष्णा यादव की गिरफ्तारी लोहरदगा ज़िला के सेन्हा थाना क्षेत्र से हुई है। इसकी निशानदेही पर भारी तादाद में हथियार बरामद किए गए हैं।

यह पढ़ें...7 करोड़ का ऑफर: बस करना होगा पॉर्न कमेंट्री, अब क्या करेंगे फेमस रैपर

ranchi

बरामद हथियारों का ब्योरा

PLFI उग्रवादी कृष्णा यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। एक देसी कारबाईन के अलावा 13 ज़िंदा कारतूस, एक पिट्ठू बैग, संगठन का लेटर पैड और रोज़मर्रा की ज़रूरत में आने वाले सामान बरामद हुए हैं। उग्रवादी की गिरफ्तारी में लोहरदगा, खलारी, चान्हो और मांडर पुलिस की अहम भूमिका रही है।

शहरों तक उग्रवादियों की पहुंच

पिछले दिनों ही राजधानी रांची से पांच PLFI उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। राजधानी समेत शहरी क्षेत्र अब उग्रवादी संगठनों के निशाने पर है। नक्सलियों की गतिविधियां भी शहरों तक पहुंच चुकी है। खासकर रांची के बुंडू और तमाड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां कई बार देखी गई हैं। इतना ही नहीं रांची शहर के अंदर भी नाम छिपाकर रहने वाले कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

PLFI

यह पढ़ें...यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, हाथरस कांड-पीएफआई कनेक्शन से जुड़ा मामला

बड़े कारोबारियों और रसूखदार लोगों से लेवी वसूली करने में सहायक लोग शहरों में रहकर नक्सलियों की मदद करते हैं। चुटिया और नामकोम थाना क्षेत्र से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पुलिस के लिए ये परेशानी का सबब बना हुआ है। खास बात ये है कि, झारखंड के 24 में से ज्यादातर ज़िले नक्सल प्रभावित हैं। ऐसे में पुलिस को जंगलों के साथ ही शहरों में भी उग्रवादी और नक्सली संगठनों से मुकाबला करना पड़ रहा है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story