×

झारखंड: BJP पर लगा सरकार को अस्थिर करने का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी पर डर्टी पॉलिटिक्स करने का इल्जाम लगाया है।

Monika
Published on: 18 Dec 2020 4:12 PM GMT
झारखंड: BJP पर लगा सरकार को अस्थिर करने का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
X
बीजेपी पर लगा राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी पर डर्टी पॉलिटिक्स करने का इल्जाम लगाया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर व्यक्तिगत हमले कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को दिगभ्रमित कर रही है।

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता जहांआरा की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें सरकार को अस्थिर करने के आरोप के बीच पूरे मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की गई है।

झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल

झारखंड की सामाजिक कार्यकर्ता जहांआरा ने झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की है। याचिका में इस बात का ज़िक्र है कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा था कि, राज्य सरकार दो महीने के अंदर गिर जाएगी। इस बाबत दुमका में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। लिहाज़ा, इसकी सीआईडी से जांच कराई जाए।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे लगातार हेमंत सोरेन को जेल भेजने और सरकार गिराने की बात कहते आए हैं। इस बीच हेमंत सोरेन पर कथित तौर पर एक युवती द्वारा दुष्कर्म के आरोप का मामला उठाया जा रहा है। इन सब को देखने से प्रतीत होता है कि, राज्य सरकार को विपक्ष अस्थिर करना चाहती है। लिहाज़ा, पूरे प्रकरण की सीआईडी जांच हो।

ये भी पढ़ें: शादी के कार्ड में शराब: चखने के साथ ये सारी व्यवस्था, खुश हो गए लेने वाले

सीएम पर दुर्भावना से प्रेरित है आरोप

झारखंड हाईकोर्ट में जो जनहित याचिका दाखिल की गई है उसमें कहा गया है कि, हेमंत सोरेन पर राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगाए जा रहा हैं। साल 2013 में ही पीड़ित के द्वार मामला वापस ले लिया गया था। भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से सात साल के बाद फिर मामले को उठा रही है। यही वजह है कि, राष्ट्रीय महिला आयोग भी स्वतः संज्ञान ले रहा है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि, राज्य सरकार को अस्थिर करने के मक़सद से एक के बाद एक गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं।

ये भी देखें: गोलीबारी से दहल उठा कश्मीर, पाक ने मेंढर क्षेत्र में किया सीज फायर का उल्लंघन

दो महीने में गिर जाएगी हेमंत सरकार

दुमका उपचुनाव के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा था कि, आने वाले दो महिने के अंदर राज्य सरकार गिर जाएगी और बीजेपी की सरकार बनेगी। बयान मीडिया में आने के बाद दीपक प्रकाश के विरुद्ध दुमका नगर थाना में देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज कराया गया। इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान भी सामने आया जिसमें भाजपा पर राज्य सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगाया गया। सीएम ने बीजेपी को देश और लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया था।

रिपोर्टर- शाहनवाज़

ये भी देखें: दोस्त के टुकड़े-टुकड़े: पत्नी पर किया कमेंट तो बौखलाया पति, फिर कर दिया ऐसा

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story