×

प्रशांत किशोर के ट्वीट के बहाने BJP पर हमला, CM सोरेन ने साधा निशाना

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के ट्वीट के बहाने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा है। दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, बीजेपी के विरुद्ध जो लोग अपनी बात रख रहे हैं उनमें काफी दम है।

Newstrack
Published on: 21 Dec 2020 4:02 PM GMT
प्रशांत किशोर के ट्वीट के बहाने BJP पर हमला, CM सोरेन ने साधा निशाना
X
प्रशांत किशोर के ट्वीट के बहाने BJP पर हमला, CM सोरेन ने साधा निशाना

रांची: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के ट्वीट के बहाने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा है। दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, बीजेपी के विरुद्ध जो लोग अपनी बात रख रहे हैं उनमें काफी दम है। बीजेपी किस तरह से चुनाव लड़ती है और सरकारें बनाती हैं ये किसी से छिपा नहीं है। भाजपा आज धनबल के इस्तेमाल में सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गई है। उसी के बदौलत आज ये लोग टिके हुए हैं। हालांकि, ये स्थिति ज्याद दिन रहने वालीन नहीं है। इसका जवाब राजनीतिक अखाड़े में ही मिलेगा। दरअसल, प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि, बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को डबल डिजिट क्रॉस करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: सेना का बड़ा हादसा: खाई में गिरा वाहन, तीन जवानों की मौत, कर्नल के बेटे ने तोड़ा दम

बंगाल चुनाव लड़ेगा झामुमो

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा। उन्होने कहा कि, जेएमएम पहले भी बंगाल चुनाव लड़ता रहा है। पार्टी इसपर रणनीति बना रही है। ममता बैनर्जी द्वारा विपक्ष की बैठक बुलाने और उसमें शामिल होने के सवाल पर उन्होने कहा कि, इस बाबत उन्हे समाचार पत्रों से ही जानकारी मिली है। अगर ममता दीदी की तरफ से कोई बुलावा आता है तो पार्टी इसपर विचार करेगी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/HEMANT_SOREN_ON_BJP.mp4"][/video]

15 हज़ार युवक-युवती को रोज़गार

दुमका प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, आने वाले मार्च महीने तक राज्य के 15 हज़ार युवक-युवतियों को नौकरी दी जाएगी। साल 2021 नई उम्मीदों का वर्ष होगा। सरकार बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। साथ ही लोगों को स्वरोज़गार से जोड़ने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि, ज्यादा से ज्यादा रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। रोज़गार सृजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

नई योजनाओं की सौगात

29 दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। लिहाज़ा, इस अवसर पर राज्यवासियों को नई योजनाओं की सौगात दी जाएगी। पिछले एक साल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

ये भी पढ़ें: झारखंड: करीब नौ महीने बाद स्कूलों में बजी घंटी, छात्रों का ऐसे हुआ स्वागत

भाजपा श्वेत पत्र करेगा जारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि, सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा श्वेत पत्र जारी करेगा। राज्य सरकार ने जो एतिहासिक भूल की है उसे जनता के सामने रखा जाएगा। भाजपा सांसद ने कहा कि, कोरोना को देखते हुए विश्वभर में लॉकडाउन लगाए गए। झारखंड समेत देशभर में लॉकडाउन का असर रहा। आर्थिक गतिविधियां थम गई। ऐसे समय में सरकार का दायित्व है कि, वित्तिय स्थिति को संभाले रखने के लिए ऋण ले। इसमें केवल इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कर्ज किस मद में लिया जा रहा है। हालांकि, झारखंड सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी रही।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story