×

झारखंड कांग्रेस ने जारी की BJP के वंशवाद की सूची, दिल्ली से रांची तक है फैला

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के वंशवाद की पहली सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि, दिल्ली से लेकर झारखंड तक बीजेपी का वंशवाद फैला है।

Monika
Published on: 21 Dec 2020 4:50 AM GMT
झारखंड कांग्रेस ने जारी की BJP के वंशवाद की सूची, दिल्ली से रांची तक है फैला
X
झारखंड कांग्रेस ने जारी की BJP के वंशवाद की सूची, दिल्ली से रांची तक फैला वंशवाद

झारखंड: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के वंशवाद की पहली सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि, दिल्ली से लेकर झारखंड तक बीजेपी का वंशवाद फैला है। भाजपा बिगड़ती अर्थव्यवस्था, किसान आंदोलन, बेरोज़गारी और महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए दूसरे दलों पर वंशवाद का आरोप लगा रही है। रांची विश्वविद्यालय परिसर में सूची जारी करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि, बीजेपी में दर्जनों नहीं बल्कि वंशवाद के सैंकड़ों उदाहरण हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस भाजपा नेताओं के वंशवाद की अगली सूची भी जारी करेगी।

भाजपा के वंशवाद की सूची

झारखंड कांग्रेस द्वारा जारी भाजपा के वंशवाद की सूची में केंद्रीय नेताओं से लेकर झारखंड के ज़िला नेताओं तक के वंशवाद की सूची जारी की गई है।

  1. राजनाथ सिह- पंकज सिंह
  2. कल्याण सिंह- राजवीर सिंह
  3. बसुंधरा राजे- दुष्यंत सिंह
  4. प्रमोद महाजन- पूनम महाजन
  5. गोपीनाथ मुंडे- प्रीतम मुंडे-पंकजा मुंडे
  6. प्रेम कुमार घुमल- अनुराग ठाकुर
  7. मेनका गांधी- वरूण गांधी
  8. हुकमदेव नारायण यादव- अशोक यादव
  9. स्वामी प्रसाद मौर्य- संघमित्रा मौर्य
  10. एकनाथ खडसे- रक्षा खडसे, महाराष्ट्र
  11. वेद प्रकाश गोयल- पियुष गोयल
  12. ठाकुर प्रसाद गोयल- पियुष गोयल
  13. यशवंत सिन्हा- जयंत सिन्हा
  14. रमण सिंह- अभिषेक सिंह
  15. दिलीप सिंह भुरिया- निर्मला भुरिया
  16. साहिब सिंह वर्मा- प्रवेश वर्मा
  17. सरदार सदाशिव राम महादिक- गायत्री राजे महादिक
  18. सीपी ठाकुर- विवेक ठाकुर
  19. अश्विनी चौबे- अर्जित शास्वत
  20. कल्याण सिंह कंयती- संदीप सिंह
  21. ब्रज भूषण शरण सिंह- प्रतीक भूषण
  22. बीएस यदुरप्पा- बी. वाई राघवेन्द्र
  23. कैलाश विजयवर्गीय- आकाश विजय वर्गीय
  24. प्रेम कुमार धूमल अनुराग ठाकुर
  25. वेद प्रकाश गोयल पीयुष गोयल
  26. स्व. प्रमोद महाजन पूनम महाजन
  27. गंगाधर फडनवीस पूर्व मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडनवीस
  28. मेनका गांधी वरूण गांधी
  29. लालजी टंडन आशुतोष टंडन
  30. साबेह सिंह वर्मा के पुत्र परवेश सिंह वर्मा
  31. वसुधंरा राजे के पुत्र दुष्यंत वर्मा
  32. भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष दिवंगत सारथी लाल वर्मा के पुत्र विजय गोयल
  33. बीआर अम्बेडकर यशवंत अंबेडकर, प्रकाश अंबेडकर सुजात अंबेडकर
  34. स्व. रामविलास पासवान सांसद चिराग पासवान
  35. ठाकुर प्रसाद केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
  36. शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के भाई नरेन्द्र सिंह चौहान एवं सुरजीत सिंह चौहान
  37. देवेन्द्र प्रधान केन्द्रीय मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान

झारखंड की सूची-

  1. रवीन्द्र पांडे- विक्रमा पांडे
  2. दिनेश षाडंगी- कुणाल षाडंगी
  3. लाल हेमंत प्रताप देहाती- भानू प्रताप शाही
  4. कड़िया मुंडा- जगन्नाथ मुंडा
  5. रामचंद्र चंद्रवंशी ईश्वर सागर चंद्रवंशी
  6. मनोज भुईंया पुष्पा देवी
  7. बीडी राम के रिश्तेदार राधाकृष्ण किशोर
  8. बादल जायसवाल विधायक मनीष जयसवाल
  9. स्व. रीतालाल वर्मा प्रणय वर्मा

ये भी पढ़ेंः अन्नदाताओं की भूख हड़ताल: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, ये है किसानों का प्लान

मुख्यमंत्री का पुतला दहन

झारखंड कांग्रेस एकतरफ भाजपा के वंशवाद की सूची जारी कर रही तो दूसरी ओर बीजेपी मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रही है। हेमंत सोरेन पर रेप के कथित आरोप को लेकर रांची समेत विभिन्न ज़िलों में महिला मोर्चा की नेताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। रांची में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा। आपको बता दें कि, मुंबई की एक मॉडल ने साल 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। एक बार फिर ये मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शाहनवाज़ की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: ट्रेन की हाथी से टक्कर: पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस, रेल हादसे से हड़कंप

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story