×

फिर शर्मसार हुई झारखंड की राजधानी, एक और महिला के साथ दरिंदगी

राजधानी रांची में एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने दुष्कर्म की बात कही है। महिला बेसुध हालत में हटिया के पास मिली।

Ashiki
Published on: 8 Jan 2021 5:07 PM GMT
फिर शर्मसार हुई झारखंड की राजधानी, एक और महिला के साथ दरिंदगी
X
फिर शर्मसार हुई झारखंड की राजधानी, एक और महिला के साथ दरिंदगी

रांची: राजधानी रांची में एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने दुष्कर्म की बात कही है। महिला बेसुध हालत में हटिया के पास मिली। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: दो दुल्हन और एक दूल्हा: सजा एक मंडप, 500 बारातियों के बीच अनोखी शादी

फिलहाल, डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। महिला के परिजन ने बताया कि, बिरसा चौक के रहने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, आरोपी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। परिजन ने महिला के साथ मारपीट की बात कही है। महिला मूल रूप से गुमला ज़िला की रहने वाली है। रांची में चाय की दुकान चलाती है। उसी से परिवार का भरण-पोषण होता है।

एसएसपी का बयान

राजधानी रांची में महिला के साथ दरिंदगी मामले में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि, वारदात में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है या नहीं इस बाबत उन्होने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, जगन्नाथपुर पुलिस ने तत्परता के साथ काम करते हुए आरोपी को दो घंटे में ही दबोच लिया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/SSP.mp4"][/video]

सवालों के घेरे में पुलिस

बीते रविवार को ही रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से युवती का सिर कटा नग्न शव बरामद किया गया है। वारदात के कई दिनों बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अभी भी अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस ने इनाम की राशि 25 हज़ार से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है। बावजूद इसके पुलिस क्लूलेस है। ये मामला इतना हाई प्रोफाइल हो चुका है कि, मुख्यमंत्री के काफिला रोक कर हमला भी किया गया है। इस बीच राजधानी रांची से एक और दरिंदगी की खबर पुलिस को कटघरे में खड़ा करती है।

ये भी पढ़ें: मौत 2270 किसानों की: आत्महत्या से दहला ये राज्य, आखिर क्यों उठाया ये कदम

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Ashiki

Ashiki

Next Story