×

झारखंड चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से प्रियंका का नाम गायब

प्रियंका गांधी, झारखंड में होने वाले विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ चुनावी लड़ाई में प्रियंका जैसे लोकप्रिय चेहरे की अनुपस्थिति ने पार्टी और उसकी झारखंड इकाई के भीतर हलचल पैदा कर दी है।  

SK Gautam
Published on: 14 Nov 2019 3:33 PM GMT
झारखंड चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से प्रियंका का नाम गायब
X

रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। यहां पर हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का नाम ही नहीं है। हालांकि प्रचारकों की ये पहली सूची है। स्टार प्रचारकों की चार लिस्ट आगे भी आएगी। माना जा रहा कि उसमें प्रियंका गांधी का नाम हो सकता है।

ये भी देखें :PCS प्री परीक्षा में वर्गवार आरक्षण देने को चुनौती, इस दिन होगी सुनवाई

Image

पार्टी और उसकी झारखंड इकाई के भीतर हलचल

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी, झारखंड में होने वाले विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ चुनावी लड़ाई में प्रियंका जैसे लोकप्रिय चेहरे की अनुपस्थिति ने पार्टी और उसकी झारखंड इकाई के भीतर हलचल पैदा कर दी है।

ये भी देखें : हाय तौबा! ‘राम नाम की बिकिनी’ पहनकर सामने आई वाणी कपूर

BJP ने भी जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

झारखंड चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भी मंत्री सरयू राय के टिकट का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और अमर बाउरी को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 15 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं भारतीय जनता पार्टी ने

बता दें कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट दिया गया है।

ये भी देखें : सावधान! अगर हैं ये लक्षण तो न लें हल्के में, हो सकती है गंभीर बीमारी

इस बार युवाओं को तरजीह दी गई

BJP ने भी जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी की पहली लिस्ट में 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिए जबकि 10 विधायकों के टिकट काटे गए। टिकट काटे जाने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि इस बार युवाओं को तरजीह दी गई है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story