×

बिहार में हार पर कांग्रेस में सिर फुटौव्वल, इस नेता ने राहुल पर उठाए सवाल

झारखंड के गोड्डा से कांग्रेस सांसद रहे फुरकान अंसारी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बोकारो में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, बिहार चुनाव जीता जा सकता था लेकिन पार्टी ने कमज़ोरियों पर ध्यान नहीं दिया।

Newstrack
Published on: 18 Nov 2020 2:55 PM GMT
बिहार में हार पर कांग्रेस में सिर फुटौव्वल, इस नेता ने राहुल पर उठाए सवाल
X
राहुल गांधी की क्षमता को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने उठाए सवाल

रांची: झारखंड के गोड्डा से कांग्रेस सांसद रहे फुरकान अंसारी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बोकारो में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, बिहार चुनाव जीता जा सकता था लेकिन पार्टी ने कमज़ोरियों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि, कांग्रेस को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व पर है। लिहाज़ा, जबतक ऊपर मज़बूती नहीं आएगी नीचे के लोग कमज़ोर बने रहेंगे। फुरकान अंसारी के इस बयान के बाद बोकारो ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मंज़ूर अंसारी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर फुरकान अंसारी की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: UGC NET 2020: यूजीसी नेट की कल से परीक्षा, जान लें ये जरूरी बातें

राहुल गांधी ग़ैर राजनीतिक लोगों से घिरे

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने कहा है कि, राहुल गांधी ग़ैर राजनीतिक लोगों से घिरे रहते हैं। उन्होने राहुल गांधी के दफ्तर में मौजूद रहने वाले लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि, उनके कार्यालय में एक भी व्यक्ति राजनीतिक नहीं है। ऑफिस में रहने वाले अधिकतर लोग शैक्षणिक रुप से समृद्ध हैं लेकिन वो राजनीति के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। बिना राजनीतिक लोगों की मौजूदगी के राजनीति नहीं की जा सकती है। देश के राजनीतिक वातावरण को समझना हो या फिर सत्ताधारी पार्टियों को जवाब देने का मामला हो इनसब के लिए राजनीतिज्ञों का होना आवश्यक है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/ON-RPN-SINGH.mp4"][/video]

आरपीएन सिंह प्रखंड अध्यक्ष लायक नहीं

कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होने कहा कि, उनकी नज़र में आरपीएन सिंह प्रखंड अध्यक्ष के भी लायक नहीं हैं। दरअसल, फुरकान अंसारी और आरपीएन सिंह के बीच शुरू से विवाद रहा है। फुरकान अंसारी को पिछले राज्यसभा चुनाव में मौका देने की बात कही गई थी लेकिन अंत में उनका नाम काट दिया गया। फुरकान अंसारी के सुपुत्र एवं जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मीडिया को इस बाबत जानकारी दी थी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/ON-RAHUL-GANDHI.mp4"][/video]

फुरकान के सुपुत्र को नहीं मिली जगह

फुरकान अंसारी के सुपुत्र इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। साथ ही पार्टी ने उन्हे झारखंड कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया है। इरफान अंसारी भी पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं। पिता को राज्यसभा टिकट नहीं मिलने के पीछे भी इरफान ने आरपीएन सिंह को ज़िम्मेदार ठहराया था। हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर भी उन्होने नाराज़गी का इज़हार किया था।

ये भी पढ़ें: छठ पूजा में चढ़ने वाला ये फल बीमारियों को रखता है दूर, जानिए इसकी खासियत

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/ON-BIHAR-ELECTION.mp4"][/video]

एमबीबीएस डिग्रीधारी इरफान अंसारी को मलाल है कि, उनसे कम पढ़े-लिखे कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया लेकिन उन्हे नज़रअंदाज़ कर दिया गया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने में भी आरीपएन सिंह ने अड़ंगा डाला है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि, झारखंड में पिता-पुत्र की नाराज़गी कांग्रेस को नुक़सान पहुंचा सकती है। हालांकि, इस बाबत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कोई सख्त क़दम नहीं उठाया है। अलबत्ता उन्होने इतना ज़रूर कहा है कि, कोई भी शिकायत पार्टी फोरम में रखी जाए ना कि, मीडिया के सामने पार्टी की किरकिरी की जाए।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story