×

दुष्कर्म-हत्या पर मंत्री का चौकाने वाला बयान, बोले-सभी राज्यों में होता है ऐसा

झारखंड की राजधानी रांची में युवती का सिर कटा नग्न शव बरामद होने के बाद राजनीति उबाल पर है। इस बीच हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री सत्यानंद भोगता ने मामले को हल्के में लेते हुए कहा है कि, ऐसी घटनाएं सभी राज्यों में होती हैं।

Monika
Published on: 6 Jan 2021 3:52 PM GMT
दुष्कर्म-हत्या पर मंत्री का चौकाने वाला बयान, बोले-सभी राज्यों में होता है ऐसा
X
युवती के साथ दुष्कर्म, कटा मिला सिर, मंत्र का चौकाने वाला बयान आया सामने

झारखंड की राजधानी रांची में युवती का सिर कटा नग्न शव बरामद होने के बाद राजनीति उबाल पर है। इस बीच हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री सत्यानंद भोगता ने मामले को हल्के में लेते हुए कहा है कि, ऐसी घटनाएं सभी राज्यों में होती हैं। पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में लगा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। राजद कोटे से मंत्री बनाए गए सत्यानंद भोगता ने राज्य की जनता को कोई ठोस आश्वासन देने के बजाय निर्मम हत्या और दुष्कर्म की आशंका को ही सामान्य बात बता दी।

राजद करेगा मुख्यमंत्री से मुलाकात

एक तरफ राजद कोटे से हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री बनाए गए सत्यानंद भोगता युवती के साथ हुई घटना को सामान्य बता रहे हैं। दूसरी जानिब उसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने इस बाबत मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए अभय कुमार सिंह ने कहा कि, युवती के साथ जघन्य अपराध हुआ है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। लिहाज़ा, पार्टी अपनी चिंताओं से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराएगी। राधाकृष्ण किशोर ने भी कहा कि, ऐसी घटनाओं का तुलनात्मक अध्ययन वाजिब नहीं है। किसी के भी शासनकाल में अगर किसी महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटती है तो इसे सभ्य समाज के लिए कलंक माना जाना चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर

झामुमो के निशाने पर भाजपा

सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने युवती के साथ हुई वारदात को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से राजधानी रांची में बीजेपी नेताओं का पुतला दहन किया गया। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री के काफिला पर हुए हमले के लिए भी भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। पार्टी नेता मुश्ताक आलम ने कहा कि, बीजेपी के इशारे पर सीएम के कारकेड पर हमला किया गया है।

ये भी देखें: बर्ड फ्लू पर बड़ा आदेश: चिकन बिक्री पर लगी रोक, तबाही रोकने में जुटी सरकार

युवती की हत्या

आदिवासी संगठनों ने किया विरोध

आदिवासी मुख्यमंत्री के काफिला पर हमला को लेकर कई आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया है। रांची के करमटोली चौक के पास आदिवासी जन परिषद् ने प्रधानमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश का पुतला दहन किया। परिषद् की ओर से कहा गया है कि, भाजपा आदिवासी मुख्यमंत्री को निशाना बना रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शाहनवाज़ की रिपोर्ट

ये भी देखें: सीएम अमरिंदर जाएंगे कोर्ट: कृषि कानून के खिलाफ न्याय की मांग, हुआ बड़ा एलान

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story