×

नक्सलियों का बड़ा हमला: कई वाहनों में लगाई आग, पुलिस के साथ मुठभेड़

नक्सलियों ने जहां हमला बोला है वह क्षेत्र बालूमाथ थाना क्षेत्र में है। नक्सलियों ने कोलियरी परिसर में खड़े 5 वाहनों को आग लगा दिया। नक्सलियों के हमले की पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची।

Newstrack
Published on: 18 Dec 2020 6:22 PM GMT
नक्सलियों का बड़ा हमला: कई वाहनों में लगाई आग, पुलिस के साथ मुठभेड़
X
झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने बड़ा उत्पात मचाया है। हथियारबंद नक्सलियों ने सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में कई वाहनों में आग लगा दी।

रांची: झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने बड़ा उत्पात मचाया है। हथियारबंद नक्सलियों ने सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में कई वाहनों में आग लगा दी। इसके साथ ही जमकर गोलीबारी भी की है। नक्सलियों के हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

नक्सलियों ने जहां हमला बोला है वह क्षेत्र बालूमाथ थाना क्षेत्र में है। नक्सलियों ने कोलियरी परिसर में खड़े 5 वाहनों को आग लगा दिया। नक्सलियों के हमले की पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो ट्रक चालक गोली लगने से घायल हो गए हैं। ट्रक चालकों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। नक्सलियों के गिरोह ने शुक्रवार शाम हमला बोला।

ये भी पढ़ें...ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, एक और TMC विधायक ने छोड़ी पार्टी

सूचना मिलते ही मौके पुलसि पहुंची। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में नक्सलियों ने कोल्यारी के 2 ट्रक चालकों को गोली मार दी। इसके बाग पुलिस ने उन्हें बालूमाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ चल रही थी।

ये भी पढ़ें...झारखंड: उग्रवादी संगठनों की साजिश, दहशत फैलाने के लिए शुरू की पोस्टरबाजी

सुकमा में जवानों पर बोला था हमला

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। नक्सलियों ने कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर आईईडी से हमला किया था। इस हमले में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन शहीद हो गए हैं, तो वहीं 9 सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) जवान जख्मी हुए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी जवान ऑपरेशन से वापस आ रहे थे, तभी ताड़मेटला क्षेत्र के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर एक स्थान पर नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया।

ये भी पढ़ें...झारखंड: BJP पर लगा सरकार को अस्थिर करने का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोबरा 206 बटालियन के हैं सभी जवान

हमले में घायल सभी जवान कोबरा 206 बटालियन के हैं। सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने इस हमले की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया, तो वहीं असिस्टेंट कमांडेंट नितिन की रास्ते में ही मौत हो गई।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story