×

कांग्रेस के चेले-चपाटी! पीएम मोदी ने नागरिकता कानून पर कांग्रेस को दी ये बड़ी चुनौती  

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को नकार दिया। लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बनाया है। वे जनता की सेवा नहीं कर सकते। अभी भी वे झूठ के भरोसे चल रहे हैं।

SK Gautam
Published on: 17 Dec 2019 10:57 AM GMT
कांग्रेस के चेले-चपाटी! पीएम मोदी ने नागरिकता कानून पर कांग्रेस को दी ये बड़ी चुनौती  
X

नई दिल्ली: मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि उनमें दम है तो वे देश के सामने कहें कि वे हर पाकिस्तानी को भारतीय नागरिकता देने को तैयार हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के मुसलमानों का इस्तेमाल कर रही है। उनके पीछे छिपकर कांग्रेस और उसके चेले-चपाटी झूठ की राजनीति कर रहे हैं।

युवाओं को बर्बाद करने के खेल खेलना बंद कर दें

कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को रद करने और वापस करने का एलान करे। मोदी ने कहा- कांग्रेस और उसके साथियों को मैं यह भी कह देना चाहता हूं, वो युवाओं को बर्बाद करने के खेल खेलना बंद कर दें। किसी का भला नहीं होगा। जिन मां-बाप ने मजदूरी करके बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा है, उन बच्चों के सपनों को तहस-नहस करने का काम अपनी राजनीति के लिए मत करो।

ये भी देखें : कानपुर देहात खुले में कूड़ा जलाने वाले विभागों पर जिला प्रशासन मेहरबान

नागरिकता संशोधन कानून से भारत के एक भी नागरिक की नागरिकता पर कोई असर

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को नकार दिया। लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बनाया है। वे जनता की सेवा नहीं कर सकते। अभी भी वे झूठ के भरोसे चल रहे हैं।

पीएम ने झारखंड में एक चुनावी सभा में कहा कि नागरिकता कानून को लेकर ये विपक्षी दल सफेद झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस और वामपंथियों ने पूरी ताकत झोंक दी है, भारत के मुसलमानों को डराने के लिए। यह बात पत्थर की लकीर की तरह साफ है कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत के एक भी नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा।

कांग्रेस लाखों घुसपैठिए को यहां घुसने दिया

पीएम ने झारखंड के बरहेट में मंगलवार को एक चुनावी सभा में कहा कि मुसलमानों को डराकर कांग्रेस और उसके साथी अपनी राजनीति कर रहे हैं। इन्होंने अवैध तरीके से लाखों घुसपैठिए को यहां घुसने दिया। अपने वोट बैंक के लिए ये देश की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं। मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं। आप बताइए चुनौती दूं कि न दूं। आप बताएं वीरों की धरती से यह आवाज उठनी चाहिए कि नहीं।

ये भी देखें : महंगाई की मार: सब्जियों के आसमान छूते दाम, बिगाड़ रहा भोजन का जायका

भारत की सरकार का एक ही पवित्र ग्रंथ है बाबा साहब का दिया हुआ संविधान

अगर उनमें हिम्मत है तो खुलकर घोषणा करें कि वो पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देने को तैयार है। वे कह दें जरा, देश उनका हिसाब करेगा। साहस है तो वे कहें कि जम्मू कश्मीर में वे फिर से 370 लागू करेंगे।

गुमराह कर रहे हो लोगों को। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वे देश के सामने कहें कि तीन तलाक कानून रद कर देंगे। वे इसका एलान करें। वरना दूसरों को ढाल बनाकर राजनीति करना बंद करें।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों को बता देता हूं कि युवाओं को भड़काना बंद करो। अपनी राजनीति के लिए देश को मत जलाओ। देश देख रहा है कि कांग्रेस ने किस तरह सफाई से नागरिकता संशोधन कानून पर बोलना ही बंद कर दिया है। वे दूसरे मुद्दों को उछालकर गंदी राजनीति को हवा दे रहे हैं।

भारत की सरकार का एक ही पवित्र ग्रंथ है बाबा साहब का दिया हुआ संविधान। एक मंत्र सर्वोपरि है, भारत माता की जय। हम सिर्फ और सिर्फ भारत माता की जय के लिए जी रहे हैं, जूझ रहे हें और जी-जान से जुटे हुए हैं।

ये भी देखें : रणवीर-आलिया की फिल्म ऑस्कर 2020 की फाइनल रेस से हुई बाहर, रंगोली ने ली मौज

आदिवासी वीरों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा

पीएम ने कहा कि मां भारती की सुरक्षा के लिए हम हमेशा तत्पर हैं। देश के कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्रों से आग्रह है कि जहां नैतिक मूल्यों को समझें।

लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें। कुछ गलत लगता है तो चर्चा करें, बहस करें। आप समझें कि आपके कंधे पर रखकर कोई बंदूक तो नहीं चला रहा। देश बीस साल से देख रहा है कि उन्हें सिर्फ मोदी से नफरत है। मोदी से आगे वे देख ही नहीं पाते। जेएमएम, कांग्रेस, राजद, वामपंथ के नाम अलग सोच और कारनामे एक जैसे हैं।

पीएम ने कहा कि देशभर में हम बिना भेदभाव के सबका भला कर रहे हैं। कहा कि झारखंड में आज आखिरी सभा वीरों की धरती पर हो रही है। भाजपा सरकार आदिवासी सेनानियों के लिए संग्रहालय बना रही है।

भारत के निर्माण में हिन्दुस्तान के हर कोने में इन आदिवासी वीरों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाली पीढि़यां इनसे प्रेरित हो यही हमारी कामना है। ऐसे वीरों को नमन करता हूं, प्रणाम करता हूं।

ये भी देखें : हम उन्हीं चैनलों को पैसा देंगे जो हमारी खबर दिखाएंगे: CM गहलोत

अंतिम दौर में पहुंच चुके झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धमक गूंज रही है। पीएम मोदी संताल परगना के बरहेट में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर रहे हैं।

पीएम की जनसभा सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में हो रही है। पांच चरणों में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं।

अब तक 81 में से 65 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। इस चुनाव में पीएम मोदी की यह आखिरी जनसभा होगी। संताल परगना प्रमंडल की 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। पीएम की सभा को लेकर यहां बड़ी संख्या में आदिवासी और महिलाएं अपने नेता को सुनने पहुंची है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story