×

सामने आया मंत्री का कारनामा, लॉकडाउन में ऐसे मना रहे जन्मदिन

सरकार आम जनता से लगातार निवेदन कर रही हैं कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। अधिकतर लोग इसे गंभीरता से ले भी रहे हैं, लेकिन ऐसे बहुत सारे हैं जिन्होंने इस लॉकडाउन को मजाक बनाकर रख दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 4 May 2020 6:31 AM GMT
सामने आया मंत्री का कारनामा, लॉकडाउन में ऐसे मना रहे जन्मदिन
X

रांची: कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन है। सरकार आम जनता से लगातार निवेदन कर रही हैं कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। अधिकतर लोग इसे गंभीरता से ले भी रहे हैं, लेकिन ऐसे बहुत सारे हैं जिन्होंने इस लॉकडाउन को मजाक बनाकर रख दिया है। ऐसे लोग न केवल बिना मतलब के घरों से बाहर निकल रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं। मंत्री और विधायक भी लगातार लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के एक मंत्री रांची से चतरा पहुंच गए। झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा पहुंचकर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर मेहमानों को बुलाया और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती समर्थकों की भीड़ के बीच केक काटा और अपना जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़ें...मजदूर ही मजदूर: यूपी आया 2400 श्रमिकों का कारवां, अब ऐसे पहुंच रहे घर

हेमंत सरकार में मंत्री भोक्ता के जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री अभी कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है। चतरा में बताया जा रहा कि वे रांची में हैं। रांची में उनके अपने क्षेत्र चतरा में होने की जानकारी बताई जा रही है, लेकिन शासन और प्रशासन के लोग मौन हैं। मंत्री ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने 2 मई को अपना जन्मदिन मनाया था।

यह भी पढ़ें...शराब पर कोरोना टैक्स: पीने वालों को लगा तगड़ा झटका, अब हुई इतनी महंगी

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने बताया कि अपना जन्मदिन घरवालों के साथ मनाया था। जानकारी के मुताबिक चतरा की रेड क्रॉस सोसाइटी में मंत्री सत्यानंद भोक्ता का जन्मदिन मना था और इसकी भी पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...150 करोड़ चंदा देने वाला रेलवे मजदूरों से वसूल रहा किराया, सुलझाएं गुत्थी: राहुल

तो वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में सत्यानन्द भोक्ता के हवाले से कहा गया है कि ये पिछले साल का वीडियो है। जब ये पूछा कि क्या पिछले साल आप के साथ वाले लोग मास्क लगाया करते थे तब उन्होंने कहा वीडियो से छेड़छाड़ की गई होगी। मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया होगा।

अब मंत्री के सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन किए जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि रांची रेड जोन है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story