गुरनाम सिंह चढूनी हुए सस्पेंड, संयुक्त किसान मोर्चा ने इसलिए की कार्रवाई

गुरनाम सिंह चढूनी पर आरोप है कि उन्होंने कल राजनीतिक पार्टियों के साथ दिल्ली में एक सम्मेलन किया था। इस सम्मेलन में बीजेपी को छोड़कर बाकी विपक्षी पार्टियों के नेता ने हिस्सा लिया था। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसीलिए उन्हें सस्पेंड किया है।

SK Gautam
Published on: 18 Jan 2021 8:37 AM GMT
गुरनाम सिंह चढूनी हुए सस्पेंड, संयुक्त किसान मोर्चा ने इसलिए की कार्रवाई
X
गुरनाम सिंह ने शिव कुमार कक्का को आरएसएस का एजेंट करार दे दिया और कहा कि यह कार्रवाई उनके इशारे पर हुई है। वह अपने खिलाफ हुई कार्रवाई से बेहद नाराज हैं।

चंडीगढ़: किसानों का कृषि क़ानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने निलंबित कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा की सबसे मुख्य 7 सदस्यीय कमेटी से भी चढूनी को निलंबित किया गया है। उन्हें 19 जनवरी को केंद्र सरकार से होने वाली बैठक से भी बाहर रखा जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा से गुरनाम सिंह चढूनी सस्पेंड

गुरनाम सिंह चढूनी पर आरोप है कि उन्होंने कल राजनीतिक पार्टियों के साथ दिल्ली में एक सम्मेलन किया था। इस सम्मेलन में बीजेपी को छोड़कर बाकी विपक्षी पार्टियों के नेता ने हिस्सा लिया था। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसीलिए उन्हें सस्पेंड किया है।

आरोपों की जांच के लिए बनाई गई 7 सदस्य समिति

गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्य समिति बनाई गई है। समिति के सामने चढूनी को अपना पक्ष रखना होगा। जांच पूरी होने तक संयुक्त किसान मोर्चा की आंतरिक बैठकों और केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से चढ़ूनी बाहर भी रहेंगे। वहीं चढू़नी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

ये भी देखें: Jharkhand News: कोरोना वैक्सीन है पूरी तरह से सुरक्षित, रिम्स निदेशक का बयान

आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को समन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) किसान आंदोलन में टेरर फंडिंग की जांच कर रही है। आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को समन भेजे गए हैं। इससे खफा किसान संगठनों ने कहा कि उनसे जुड़ा कोई नेता या कार्यकर्ता NIA के सामने पेश नहीं होगा। बता दें कि 19 जनवरी को केंद्र सरकार औऱ किसान नेताओं के बीच भी बैठक होनी है। किसान नेताओं ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने का भी ऐलान किया है।

ये भी देखें: ट्रैक्टर रैली को लेकर को लेकर आज SC में हुई सुनवाई, यहां पढ़ें किसने क्या कहा?

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story