×

कोरोना का कहर, लोकपाल सदस्य एके त्रिपाठी का वायरस से निधन

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लोकपाल के सदस्य 63 वर्षीय रिटायर्ड जस्ट‍िस एके त्रिपाठी की इस वायरस की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।

Aradhya Tripathi
Published on: 2 May 2020 5:54 PM GMT
कोरोना का कहर, लोकपाल सदस्य एके त्रिपाठी का वायरस से निधन
X

नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आए दिन देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या और उससे होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। लेकिन अब देश में कोरोना को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो झकझोर देगी। लोकपाल के सदस्य रिटायर्ड जस्ट‍िस एके त्रिपाठी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। वह 63 वर्ष के थे।

2 अप्रैल को हुई थी कोरोना की पुष्टि

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लोकपाल के सदस्य 63 वर्षीय रिटायर्ड जस्ट‍िस एके त्रिपाठी की इस वायरस की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। जस्टिस त्रिपाठी को 2 अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें इलाज के दौरान एम्स के ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये कार कंपनी आई आगे, ऐसे करेगी मदद

जहां आज उनकी मृत्यु होगी। गौरतलब है कि जस्टिस एके त्रिपाठी के अलावा उनकी बेटी और रसोइया भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन वो इलाज के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हो कर अपने घर लौट गए हैं।

देश में कोरोना संक्रितों की संख 37,776

बता दें कि जस्टिस एके त्रिपाठी भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे। वो बिहार अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर भी कार्य कर चुके थे। इसके अलावा वो पटना हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत हुए। बाद में वो मुख्य न्यायाधीश बने। गौरतलब है कि जस्टिस त्रिपाठी को 23 मार्च को लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें- ड्रिंक करने वाली लड़कियों के बारे में, लड़कों की होती है ऐसी राय

वहीं पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। इस वायरस से देश में अब तक 37,776 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,223 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 2,411 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story