×

रोशन बेग को कांग्रेस नेताओं पर उंगली उठाना पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रोशन बेग के खिलाफ पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ने रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिसे कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Jun 2019 6:05 PM
रोशन बेग को कांग्रेस नेताओं पर उंगली उठाना पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
X

नई दिल्ली: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रोशन बेग के खिलाफ पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ने रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिसे कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आर रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के जरिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…शर्माजी ने ली पाकिस्तान टीम की चुटकी, बच्चन साहेब को बहुत मजा आया

कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता रोशन बेग अब पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद रोशन बेग ने अपनी ही पार्टी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।

लोकसभा चुनाव के बाद रोशन बेग ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों के मन में डर पैदा किया गया और उस डर की वजह से मुसलमान एक खास विचार पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें…तमंचे पर डिस्को गाने की कर रहे थे डिमांड, तभी बाउंसरों ने दिया ‘धुन’

हाल ही में उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ टिप्पणी भी की थी। बेग ने कहा था, 'वेणुगोपाल एक मसखरा हैं। वह हमारे राज्य में पार्टी के बारे में क्या जानते हैं क्योंकि वह करेल से हैं? सिद्धारमैया के अहंकार की वजह से, पार्टी को मई 2018 विधानसभा चुनाव में हार मिली और मौजूदा खराब प्रदर्शन के लिए राव की अपरिपक्वता जिम्मेदार है।'

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!