×

कश्मीर का हाल: जाने आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में क्या चल रहा है

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब वहां की स्थिति सामान्य होता देख प्रशासन ने ज्यादातर स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Aug 2019 11:40 AM GMT
कश्मीर का हाल: जाने आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में क्या चल रहा है
X
कश्मीर का हाल: जाने आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में क्या चल रहा है

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब वहां की स्थिति सामान्य होता देख प्रशासन ने ज्यादातर स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी हैं। इस मसले पर अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से घाटी में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। स्थिति बेहतर होते देख संचार सेवाओं में ढील दी गई है।

इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। श्रीनगर सहित कई जगहों पर शनिवार शाम से ही लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गईं। कुछ स्थानों को छोड़कर लैंडलाइन सेवाएं पूरी तरह बहाल करने का काम जारी है।

यह भी देखें... सबकी रुक गई साँसे: बस 1 करोड़ मिलने ही वाले थे, तभी हुआ ऐसा…

इतने दिन पहले से बंद थी सेवाएं

आपकों बता दें कि लाल चौक और प्रेस एन्वलेव में सेवाएं अब भी निलंबित हैं। राज्य के प्रधान सचिव एवं सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शनिवार को कहा कि अन्य आठ एक्सचेंज, जिसके अंतर्गत 5,300 लैंडलाइन सेवाएं आती हैं।

बीएसएनएल और अन्य निजी इंटरनेट सेवाओं सहित मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और इंटरनेट सेवाएं अभी निलंबित ही हैं। केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को दो अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था, जिसके बाद ये सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

यह भी देखें... AIIMS में जेटली का जादू: अपने वेतन से मरीजों के लिए किया ये नेक काम

इसके साथ ही कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों से प्रतिबंध हटा दिया गया हैं लेकिन कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी अब भी वहां तैनात हैं। कश्मीर में बाजार लगातार 21वें दिन बंद रहे, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। वहीं, सार्वजनिक वाहन भी सड़कों से नदारद रहे। साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगे पर कुछ फेरीवाले दुकान लगाई हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story