×

भारत के नक्शे से गायब हो गया कश्मीर व लद्दाख, लोगों ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास

कांग्रेस की महिला ईकाई की ओर से देश का गलत नक्शा ट्वीट करना पार्टी पर भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला। विवाद बढ़ता देख महिला कांग्रेस विंग को अपना यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

suman
Published on: 28 Dec 2019 5:43 AM GMT
भारत के नक्शे से गायब हो गया कश्मीर व लद्दाख, लोगों ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
X

नई दिल्ली: कांग्रेस की महिला ईकाई की ओर से देश का गलत नक्शा ट्वीट करना पार्टी पर भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला। विवाद बढ़ता देख महिला कांग्रेस विंग को अपना यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

यह पढ़ें...12 पाकिस्तानी सैनिक ढ़ेर: जब हुई फायरिंग तो ​कहर बनकर टूट पड़े जवान

कांग्रेस की महिला ईकाई की ओर से देश का गलत नक्शा पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया ने पार्टी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। हालांकि विवाद बढ़ता देख महिला कांग्रेस विंग ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।

यह पढ़ें...कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस: CAA के खिलाफ पार्टी भरेंगी देशभर में हुंकार

कांग्रेस की महिला ईकाई ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत का एक ऐसा नक्शा शेयर किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख था ही नहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कांग्रेस की जमकर खबर ली और मजाक उड़ाया।

यह पढ़ें... आग का गोला बनी मुंबई: देखते ही देखते फैक्ट्री हो गई राख, दो की मौत

कांग्रेस की ओर से डिलीट की गई यह पोस्ट 19 दिसंबर की है जो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में था, जिसमें पूरे भारत में उग्र, कभी-कभी हिंसक विरोध और प्रदर्शन की बात कही गई थी और हिंदी की एक कविता का उदाहरण देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की गई थी इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्टून भी दिखाया गया, जिसमें वह देश का नक्शा लिए हुए थे। लेकिन उत्तर भारत के 2 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नक्शे से गायब थे।

suman

suman

Next Story