×

आसान हुआ टाइम पास, जल्द आ रहा सबसे बड़ा क्विज शो

देश का सबसे बड़ा क्विज शो ''कौन बनेगा करोड़पति'' एक बार फिरसे आपका मनोरंजन करने और और आपकी जनरल नॉलेज बढाने आ रहा है। ये इस शो का 12वां सस्करण होगा।

Aradhya Tripathi
Published on: 3 May 2020 5:38 AM GMT
आसान हुआ टाइम पास, जल्द आ रहा सबसे बड़ा क्विज शो
X

कोरोना वायरस के फैले प्रकोप के चलते पूरे देश में पिछले डेढ़ महीने से लॉकडाउन की स्थिति बनी है। और अब ये लॉकडाउन अभी 17 मई तक जारी रहेगा। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लॉकडाउन को देखते हुए लोगों के मनोरंजन के लिए भारत के रास्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर दो सबसे लोकप्रिय नाटक रामायण और महाभारत को फिर से दिखाया जाने लगा। जिससे लोगों को मनोरंजन हो सके। अब ऐसे में लॉकडाउन से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। क्योंकि देश का एक और लोकप्रिय टीवी शो एक बार फिरसे शुरू हो रहा है। जी हां टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और पापुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिरसे शुरू होने जा रहा है।

फिर आ रहा कौन बनेगा करोड़पति

देश का सबसे बड़ा क्विज शो ''कौन बनेगा करोड़पति'' एक बार फिरसे आपका मनोरंजन करने और और आपकी जनरल नॉलेज बढाने आ रहा है। ये इस शो का 12वां सस्करण होगा। इसकी जानकारी देते हुए सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शो के होस्ट महानायक अमिताभ खुद इस बात की जानकारी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ट्रंप के रुख से अमेरिका में संकट बढ़ा, गवर्नरों पर डाली सामान जुटाने की जिम्मेदारी

वीडियो में अमिताभ बच्चन बता रहें हैं कि आप केबीसी के 12वें संस्करण के लिए लिए कैसे रजिस्टर कर सकते हैं। इस नए सीजन का कांसेप्ट बॉलीवुड के दंगल फेम डायरेक्टर नितीश तिवारी ने दिया है। सबसे ख़ास बात ये है कि इस प्रोमो को घर पर ही शूट किया गया है।

ऐसे करें शो के लिए रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के बारे में इस प्रोमो में पूरी जानकारी दी गई गई है। जिसके अनुसार इस बार ऑडिशन प्रोसेस को 4 भागों में बांटा गया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग, ऑनलाइन ऑडिशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। दिखाए गए प्रोमो के अनुसार 9 मई से 22 मई तक सोनी टीवी पर रात 9 बजे एक सवाल पूछा जाएगा। जिसका जवाब रजिस्ट्रेशन करने वालों को दिए गए नंबर पर मैसेज करना होगा। जिसके बाद देने वालों में से कुछ लोगों को कंप्यूटर के तहत शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- करीना की मस्ती, सैफ-तैमूर की तस्वीर शेयर कर पूछा- हेयर कट चाहिए क्या

फिर उन्हें अगले राउंड में भेजा जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ऑनलाइन ऑडिशन के लिए आपको अपना वीडियो सोनी एप्प पर अपलोड करना होगा और इसी तरीके से प्रतिभागियों के फाइनल लिस्ट तैयार कर लिए जाएंगे। शो को शुरू होने में लगभग 2 महीने का समय लगता है। ऐसे में उम्मीद है की तब तक सारी चीजें सामय हो जायेंगी।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story