×

किरण मजूमदार शॉ को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि भारत में नियुक्त ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने शुक्रवार को बेंगलुरु में आयोजित

suman
Published on: 19 Jan 2020 6:01 AM GMT
किरण मजूमदार शॉ को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’
X

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया है। ऑस्ट्रेलिया ने बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी है।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने बयान में कहा है कि भारत में नियुक्त ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने बेंगलुरु में आयोजित समारोह में किरण मजूमदार शॉ को जनरल डिवीजन में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एएम) की मानद सदस्यता प्रदान की। किरण मजूमदार शॉ को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच उद्योग, अकादमिक सहयोग के लिए उनके निरंतर और महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।

यह पढ़ें...प्रिंस हैरी व मेगन ने छोड़ा शाही परिवार, ब्रिटेन की महारानी ने दी हरी झंडी, जानिए क्यों?



फेडरेशन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया की पूर्व छात्रा मजूमदार शॉ बायोकॉन की संस्थापक हैं, जो भारत की सबसे बड़ी जैव-दवा कंपनियों में से एक है। किरण मजूमदार शॉ ने ट्वीट कर कहा, ये अवॉर्ड पाकर खुश हूं। ऑस्ट्रेलियन ग्लोबल एलुमनाई एंबेसडर किरण मजूमदार-शॉ को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच उद्योग अकादमिक सहयोग के लिए उनके निरंतर और महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। वे ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाली चौथी भारतीय नागरिक हैं।

यह पढ़ें...बाप रे बाप! इतना मोटा है ये खतरनाक आतंकी, पकड़ने गई पुलिस तो हुआ ये हाल…

किरण मजूमदार-शॉ ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाली चौथी भारतीय नागरिक हैं। इससे पहले साल 2012 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, साल 2006 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली जहांगीर सोराबजी और 1982 में मदर टेरेसा को यह सम्मान मिल चुका है।

suman

suman

Next Story