×

कल से शुरू होगी देश की पहली किसान रेल, जानिए किन राज्यों को मिलेगा फायदा

मोदी सरकार ने बजट 2020 में इस साल से किसान रेल शुरू करने की घोषणा की थी। ये ये वादा कल पूरा होने जा रहा है। इसका फायदा किसानों का मिलेगा।

Newstrack
Published on: 6 Aug 2020 4:22 PM GMT
कल से शुरू होगी देश की पहली किसान रेल, जानिए किन राज्यों को मिलेगा फायदा
X
भारतीय ट्रेन की फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बजट 2020 में इस साल से किसान रेल शुरू करने की घोषणा की थी। ये ये वादा कल पूरा होने जा रहा है। इसका फायदा किसानों का मिलेगा।

देश का कोई भी किसान अब एक राज्य से दूसरे राज्य में रेल सेवा के जरिये से फल-सब्जी बेच सकेंगे। किसान रेल शुरू करने के बारे में सरकार का कहना है कि इस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

कहां से कहां तक दौड़ेगी ये ट्रेन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 7 अगस्त को पहली किसान रेल देवलाली से छूटकर दानापुर पहुंचेगी। किसान रेल इन दो स्टेशनों के बीच लगभग 1519 किमी का सफर करीब 32 घंटे में तय करेगी।

किसान रेल सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र से बिहार के बीच की जा रही है। भारतीय रेलवे ने पहली किसान रेल को महाराष्ट्र के देवलाली रेलवे स्टेशन से बिहार स्थित दानापुर रेलवे स्टेशन तक चलाने का निर्णय किया है।

भारतीय रेल की फ़ाइल फोटो भारतीय रेल की फ़ाइल फोटो

ये भी देखें: अमिताभ बच्चन ने आखिर अपनी किस गलती के लिए मांगी सोशल मीडिया पर माफी

बजट 2020 में पेश किया गया था 16 सूत्रीय एक्शन प्लान

1. मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।

2. 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।

3. पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा. इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।

4. फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके।

5. देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा. देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा.

6. महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।

7. कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा. इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा।

निर्मला सीतारमण की फ़ाइल फोटो निर्मला सीतारमण की फ़ाइल फोटो

यह पढ़ें…चीन में फैला नया वायरसः सात लोगों की हुई मौत, दर्जनों आए चपेट में

8. दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली योजनाओं के लिए किसान रेल भी चलाई जाएगी।

9. मनरेगा में जुड़ेगा चारागाह, मछली पालन के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

9. तटीय इलाकों में मछली उत्पादन पर जोर, 2022-23 तक 200 लाख टन।

कृषि में बड़ा रोजगार:

11.किसानों के अनुसार से एक जिले, एक प्रोडक्ट पर फोकस किया जाएगा।

10. जैविक खेती के जरिए ऑनलाइन मार्केट को बढ़ाया जाएगा।

11. किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बजट 2020: मोदी सरकार के 6 साल के कार्यकाल में इनकम टैक्स में हुए ये बड़े बदलाव

12. दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी।

13. मनरेगा के अंदर चारागाह को जोड़ दिया जाएगा।

14. ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

15. फिश प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को मछली उत्पादन जोड़ने के लिए 3 हजार 477 सागर मित्र रखे जायेंगे।

16. किसानों को दी जाने वाली मदद को दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story