×

प्रियंका की इतनी संपत्ति: यहां जानें इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य, करोड़ों की हैं मालकिन

प्रियंका गांधी के पास एक दो करोड़ नहीं बल्कि 450 करोड़ रुपए की संपत्ति है। फाइनेंशियल बेवसाइट फिनएप के मुताबिक प्रियंका गांधी के पास 85 करोड़ के चार घर हैं।

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 12:52 PM GMT
प्रियंका की इतनी संपत्ति: यहां जानें इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य, करोड़ों की हैं मालकिन
X
प्रियंका की इतनी संपत्ति: यहां जानें इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य, करोड़ों की हैं मालकिन

नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लगभग एक महीना होने को है, किसान दिल्ली की सीमा पर अभी भी राशन-पानी के साथ मोर्चा लगाये बैठे हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच कई मुद्दों पर बात चीत का अभी कोई हल नहीं निकल पाया है। कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 2 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर सौंपने जा रहे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं के मार्च को दिल्लीर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रियंका गांधी का परिवार और प्रारंभिक जीवन

प्रियंका गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्म 12 जनवरी, 1972 को नेहरू-गांधी परिवार में हुआ था। वह राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी हैं। उनके पिता भारत के प्रधानमंत्री थे और माँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष प्रियंका गांधी के भाई हैं। वह अपने भाई राहुल गांधी से दो साल छोटी हैं। उन्होंने 18 फरवरी,1997 को एक व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से शादी की और रेहान और मिराया 2 बच्चों की मां हैं।

priyanka gandhi-4

आपको बता दें कि संजय गांधी उनके चाचा थे जिनकी 1980 में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और मेनका गांधी उनकी चाची हैं और दक्षिणपंथी राजनीतिक दल, भाजपा की एक राजनेता और महिला और बाल विकास की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं। वरुण गांधी प्रियंका गांधी के चचेरे भाई और भाजपा के एक राजनीतिज्ञ हैं।

ये भी देखें: चीनी बम से हिली घाटी: जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी, युवक ने रखा था डिब्बे में

प्रियंका गांधी की शिक्षा

उन्होंने अपनी प्राथमिक और उच्च शिक्षा मॉडर्न स्कूल और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, नई दिल्ली से पूरी की। उन्होंने 2010 में साइकोलॉजी विषय में स्नातक और फिर बौद्ध अध्ययन में एम.ए किया।

प्रियंका गांधी का राजनीतिक जीवन

प्रियंका गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य हैं और भारतीय राजनितिज्ञ हैं। वे वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी है। वे फ़िरोज़ गांधी तथा इंदिरा गांधी की पोती हैं।

वह जनवरी 2019 तक राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं, लेकिन वह अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में लोकप्रिय हैं। क्या आप जानते हैं कि 2004 में, वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी माँ के अभियान की प्रबंधक थीं? उन्होंने 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी-रायबरेली क्षेत्र की 10 सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी की मदद की। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें 23 जनवरी, 2019 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कांग्रेस पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है।

priyanka gandhi-2

ये भी देखें: भारत में जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात, जानें यहां सब कुछ

प्रियंका गांधी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

- 16 साल की उम्र में प्रियंका गाँधी ने अपना पहला भाषण दिया था जो कि एक नेता की विरासत की गुणवत्ता को दर्शाता है।

- प्रियंका गांधी बौद्ध धर्म की अनुयायी और उन्होंने विपासना के एक चिकित्सक एस एन गोयनका से इसकी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद प्रियंका बौद्ध धर्म में परिवर्तित भी हो गई थी। वह एक सख्त अनुशासनात्मक व्यक्ति हैं।

- उन्होंने अपने बचपन के दोस्त रॉबर्ट वाड्रा से 18 फरवरी, 1997 को शादी की थी। वह दिल्ली का एक व्यापारी है।

- रॉबर्ट वाड्रा की बहन मिशेल प्रियंका गांधी की सहपाठी और अच्छी दोस्त थीं।

- प्रियंका गांधी को खाना बनाना, पढ़ना, मैडिटेशन और फोटोग्राफी करना बेहद पसंद है।

- वह एक बहुत अच्छी आर्गेनाइजर हैं। उन्होंने राजनीतिक हित के मामले में अपनी माँ की मुख्य सलाहकार की भूमिका निभायी है।

- उनकी पसंदीदा पुस्तक जवाहरलाल नेहरु द्वारा लिखित 'डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया' है।

- कहा जाता है कि प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और घर पर ही उनकी शिक्षा हुई।

- रेडियो ऑपरेटिंग में, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना करियर बनाने की कोशिश की थी।

- वह राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं।

priyanka gandhi-3

ये भी देखें: शिवराज बोलें- ‘गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं’

करोड़ों की मालकिन हैं प्रियंका गांधी

एक प्रभावशाली व्यक्तित्व, सख्त अनुशासनात्मक, एक अच्छी माँ और उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए AICC की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा हैं। हम आपको आज प्रियंका गांधी की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। प्रियंका गांधी के पास एक दो करोड़ नहीं बल्कि 450 करोड़ रुपए की संपत्ति है। फाइनेंशियल बेवसाइट फिनएप के मुताबिक प्रियंका गांधी के पास 85 करोड़ के चार घर हैं।

जबकि उनकी कुल नेटवर्थ करीब 450 करोड़ की है। और वो हर साल करीब 33 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। प्रियंका की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास फिलहाल 5 गाड़ियां है जिनकी कुल कीमत 4.1 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने अपनी पढाई दिल्ली के माडर्न स्कूल से की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसान, प्रियंका अपने बेटे की पढ़ाई पर हर साल करीब 9 लाख रुपए खर्च करती हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story