×

'चंद्रकांता' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस, इंडस्ट्री से इस वजह से आज है गायब

देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन जारी किया है। लॉकडाउन की वजह से टीवी और फिल्मी दुनिया की फिल्मों और सेरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है।

Roshni Khan
Published on: 22 April 2020 12:17 PM GMT
चंद्रकांता से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस, इंडस्ट्री से इस वजह से आज है गायब
X

मुंबई: देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन जारी किया है। लॉकडाउन की वजह से टीवी और फिल्मी दुनिया की फिल्मों और सेरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए 90s के शो टीवी पर दुबारा चलाया गया हैं। अब रामायण-महाभारत के बाद दर्शकों की डिमांड है कि शो चंद्रकांता को भी री-टेलीकास्ट किया जाए। 1994 में दूरदर्शन चैनल पर आने वाले इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इस शो में लीड रोल शिखा स्वरुप ने किया था। शो में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती को भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

ये भी पढ़ें:यूपी में पहली बार हुआ ऐसा, किसानों की 62 पर्सेंट खरीदारी हुई डोर स्टेप से

रामायण में कैकेयी का रोल कर चुकी है 'चंद्रकांता', आज इंडस्ट्री से हैं गायब

लेकिन क्या आपको पता है चंद्रकांता शिखा स्वरुप के बारे में। शिखा ने पूर्व मिस इंडिया 1998 का खिताब जीत था। उन्होंने ये टाइटल कॉलेज के दिनों में जीता था।

उन्होंने ऑल इंडिया पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप (1988) में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने मॉडलिंग करने और कई प्रोड्क्ट्स की ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ वो भारत और विदेश में करीबन 400 से ज्यादा शोज में फैशन मॉडल रही हैं।

वो काफी मल्टीटेलन्ट रही हैं। उन्होंने नेशनल लेवल पर बैडमिंटन भी खेला है। शिखा की हाईट 5 फीट 11 इंच थी। उन्हें उस टाइम पर लंबी एक्ट्रेस कहा जाता था।

वो बहुत सी फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। उनका शो चंद्रकांता बेहद हिट हुआ था। 80 और 90 के दौर में उन्हें भारत की मोस्ट डिजायरेबल वूमन कहा जाता था।रामायण में कैकेयी का रोल कर चुकी है 'चंद्रकांता', आज इंडस्ट्री से हैं गायब

ये भी पढ़ें:ये IAS पत्नी: जिसने पति को बनाया स्मार्ट, घर पर दिया ये गजब का लुक

लीड एक्ट्रेस 11 फिल्मों में काम किया

शिखा ने लीड एक्ट्रेस 11 फिल्मों में काम किया था। जिनमें तहलका, पुलिसवाला गुंडा, पुलिस पब्लिक, कायदा कानून, चीता, आवाज दे कहां है जैसी फिल्में शामिल हैं। वो अंदाज, अमर प्रेम, युग, कहां से कहां तक जैसे सीरियल्स में भी दिखी हैं। उन्होंने कहानी चंद्रकांता की शो से टीवी पर कमबैक किया था।

ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि शिखा जीटीवी के शो रामायण में कैकेयी का रोल कर चुकी हैं। ये रामायण 2012 में आई थी। इस शो को मुकेश सिंह ने डायरेक्ट किया था।

उनके करियर पर तब ब्रेक लगा जब वे गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं। वो सालों ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं। इस समय वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिंव नहीं रहती हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story