×

भारत हुआ नंबर वन: सारे देश हुए पीछे, इस तरह लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,15,942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 1,14,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

SK Gautam
Published on: 6 Jun 2020 10:38 AM GMT
भारत हुआ नंबर वन: सारे देश हुए पीछे, इस तरह लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई
X

नई दिल्ली: कोरोना की महामारी में विश्व के सारे देश प्रभावित हुए। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के केस में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। अब भारत इटली को पीछे छोड़कर प्रभावित देशों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं।

भारत में अब तक 1,14,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं- स्वास्थ्य मंत्रालय

बता दें कि भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,15,942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 1,14,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

ये भी देखें: सेना के जवान ने खुद को एके 47 से गोली मारकर उड़ाया, मची खलबली

भारत अब छठे स्थान पर

कोरोना को लेकर अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालयों ने एक आंकड़ा प्रस्तुत किया है जिसमें अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब छठे स्थान पर आ गया है।

इन राज्यों में हुई इतनी मौतें

शुक्रवार सुबह से अब तक 294 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 139 ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा है। दिल्ली में 58, गुजरात में 35, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 12-12, पश्चिम बंगाल में 11, तेलंगाना में आठ, मध्यप्रदेश में सात, राजस्थान में पांच, आंध्र प्रदेश में दो और जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पंजाब, झारखंड तथा उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

ये भी देखें: डर रहा तानाशाह: उड़ते गुब्बारों से कांप उठा पूरा परिवार, जाने इसका रहस्य

महाराष्ट्र में हुई हैं सबसे ज्यादा मौतें

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,849 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,190, दिल्ली में 708, मध्यप्रदेश में 384, पश्चिम बंगाल में 366, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 232, राजस्थान में 218, तेलंगाना में 113 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर में 36 लोगों की मौत

कर्नाटक में 57 और पंजाब में 48 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है। जम्मू-कश्मीर में 36 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में सात लोगों की मौत हुई है।

ये भी देखें: 600 हाथियों की हत्या: सामने आया इसका सच, मेनका गांधी का दावा गलत

छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार जबकि छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story