×

LAC पर तनाव: अगर जंग हुई तो चीन की होगी हार, इतना ताकतवर है भारत

भारत और चीन 1962 में युद्ध के मैदान में आमने सामने लड़ चुके हैं। चीन ने उसके बाद किसी पूर्ण युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है जबकि भारत ने पाकिस्तान के साथ कई युद्धों का सामना कर चुका है। भारत ने पाकिस्तान को हर युद्ध में धूल चटाया है।

Newstrack
Published on: 17 Sep 2020 7:16 AM GMT
LAC पर तनाव: अगर जंग हुई तो चीन की होगी हार, इतना ताकतवर है भारत
X
चीन ने 1962 के बाद किसी पूर्ण युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है जबकि भारत ने पाकिस्तान के साथ कई युद्धों का सामना कर चुका है। भारत ने पाकिस्तान को हर युद्ध में धूल चटाया है।

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच लद्दाख में एलएसी पर तनाव चरम है। चीन लगातार भारती सीमाओं में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच एलएसी पर फायरिंग हुई है। ऐसी घटना 45 सालों में पहली बार एलएएसी पर हुई। चीन की सेना ने लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश करते हुए भारतीय चौकी की तरफ फायरिंग की थी।

सीमा पर भारत और चीन ने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर युद्ध जैसी तैयारी कर रहा है। चीन ने इस क्षेत्र में 50 हजार सैनिक तैनात किए हैं। इसके साथ ही ड्रैगन ने यहां पर मिसाइलों की बड़ी रेंज भी तैनात की है। चीन ने लद्दाख में एलएसी पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, रॉकेट फोर्स और 150 फाइटर एयरक्राफ्ट भी तैनात किएं। यह सब एलएसी पर हमले की रेंज के अंदर तैनात किए हैं।

बता दें कि कुछ महीनों पहले ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने देश की सेनाओं से युद्ध की तैयारी करने को कहा था। माना जाता है कि चीनी सोना शी जिनपिंग के इशारे पर ही यह सब तैयारी कर रही है। सैन्य क्षमता में भारत किसी भी तरह से पीछे नहीं है और उसकी गिनती विश्व की टॉप पांच सैन्य शक्तियों में की जाती है। चीन को मुहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी की है। राफेल के भारतीय एयरफोर्स में शामिल होने के बाद वायुसेना की ताकत बढ़ी है। चीन के पास राफेल का कोई तोड़ नहीं है।

Brahmos

यह भी पढ़ें...मोदी का शौक: हमेशा साथ रखते है ये चीज, लाखों की है कीमत

भारत और चीन 1962 में युद्ध के मैदान में आमने सामने लड़ चुके हैं। चीन ने उसके बाद किसी पूर्ण युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है जबकि भारत ने पाकिस्तान के साथ कई युद्धों का सामना कर चुका है। भारत ने पाकिस्तान को हर युद्ध में धूल चटाया है। चीन की सैन्य क्षमता भले ही आंकड़ों में मजबूत दिखती हो लेकिन उसकी कोई परीक्षा नहीं हुई है। लद्दाख में भारत की ताकत के आगे चीन मजबूर हो चुका है।

अब दोनों तरफ से टेंशन बढ़ गई है तो आईए जानते हैं किस देश में कितनी ताकत है। भारत और चीन में कौन कितना ताकतवर है।

भारत और चीन में कौन कितना ताकतवर

26 मई को पेश चीन का रक्षा बजट इस साल 179 बिलियन डॉलर रखा गया है। इतने बड़े रक्षा बजट के पीछे देश के सामने खड़ी चुनौतियों को बताया गया है। पिछले साल के मुकाबले में इसे 6.6 प्रतिशत बढ़ाया गया है। भारत की बात की जाए तो हमारे देश का रक्षा बजट साल 2020 के लिए 66.9 बिलियन डॉलर है। चीन का रक्षा बजट इसका 2.7 गुना ज्यादा है।

Indian Missile

यह भी पढ़ें...नेपाल का भारत पर वार: चीन के बाद दुश्मनी पर उतारू, तमाम शहरों पर किया कब्जा

-भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमान का सौदा किया है। इनमें से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत आ गए हैं जिसके बाद भारत की ताकत बढ़ गई है। इसके साथ ही 5 और राफेल विमान अक्टूबर में आएंगे। चीन के पास राफेल का कोई तोड़ नहीं है। चीन के पास J-20 लड़ाकू विमान है जो राफेल के आगे कहीं नहीं टिकता है।

-चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी में फिलहाल 23 लाख कर्मचारी हैं, तो वहीं भारत में सैनिकों की संख्या 21 लाख 40 हजार है।

-पड़ोसी देश चीन के पास कुल 260 परमाणु हथियार है जबकि भारत के पास सिर्फ 110 परमाणु हथियार हैं।

यह भी पढ़ें...भारतीय सेना से पंगा ना ले चीन: 9 पर भारी है 1 जवान, 30 मंजिल की ऊंचाई पर सेना

Rafale Fighter Jet

दोनों देश एक दूसरे की जद में

-अगर युद्ध मिसाइलों की बात करें तो भारत और चीन एक दूसरे की जद में हैं। भारत के पास 5 हजार किलोमीटर तक मार करनेवाली अग्नि-5 मिसाइल है। चीन का अधिकतर हिस्सा इसकी रेंज में है। जबकि चीन के पास DF-41 मिसाइल है। चीन का दावा है कि यह 30 मिनट में अमेरिका पर हमला कर सकती है। इसकी रेंज 9,320 किलोमीटर है। इसे न्यूक्लियर हथियार ले जाने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।

–चीन के पास 3,210 विमान हैं। जबिक भारत के पास 2,123 विमान। लड़ाकू विमानों की बात करें तो यह भारत के पास 538 हैं, वहीं चीन के पास 1,232 हैं। हेलिकॉप्टर भारत के पास कुल 722 वहीं चीन के पास 911 हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story