×

लंगूर को मास्क पहनाओ: जब बन्दर ने बस में की यात्रा, ट्विटर पर आये ऐसे कमेंट्स

वीडियो में एक लंगूर महिला के पास बैठा आराम से बस की सवारी कर रहा है। महिला ने मास्क पहन रखा है। जब से वीडियो शेयर हुआ है लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

SK Gautam
Published on: 8 Jun 2020 12:42 PM GMT
लंगूर को मास्क पहनाओ: जब बन्दर ने बस में की यात्रा, ट्विटर पर आये ऐसे कमेंट्स
X

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में लॉकडाउन के चलते शहर की सड़कें सुनसान हो गई और उन सड़कों पर कुत्तों से लेकर जंगली जानवरों का बसेरा होने लगा। खाली पड़ी सड़कों पर जानवर सड़कों पर आ गए हैं। लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर जानवरों की सड़कों पर घूमते और खेलते हुए कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं।

आराम से बस में घूमता हुआ नजर आया लंगूर

अब जबकि लगभग पूरे देश में लॉकडाउन खत्म हो गया है, तब भी जानवर इंसानों के साथ घूमते हुए और शरारतें करते हुए नज़र आ रहे हैं। अब यहीं देख लीजिये ट्विटर पर अब लंगूर का बस के अंदर लोगों के साथ ट्रैवल करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लंगूर काफी आराम से बस में घूमता हुआ नजर आ रहा है। बस में ट्रेवेल कर रहे लंगूर को किसी ने ट्विटर पर कहा कहा, मास्क पहनाओ।

https://www.facebook.com/iYogeshMishra/videos/648820065674047/

ये भी देखें: सीएम के सुझाव को ठुकराया, रास के लिए बीजेपी ने इन्हें दिया मौका

वायरल हो चुके इस विडियो को ट्विटर पर शेफाली मिश्रा ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक लंगूर महिला के पास बैठा आराम से बस की सवारी कर रहा है। महिला ने मास्क पहन रखा है। जब से वीडियो शेयर हुआ है लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।

ये भी देखें: सवाल पूछने वाले बताएं, उन्होंने कोरोना संकट में क्या किया-अमित शाह

लंगूर को भी मास्क पहनाओ

वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि बस में ट्रैवल करने से पहले क्या इसने टिकट लिया है। क्या कंडक्टर को पता है बंदर किधर जा रहा है? लंगूर के बस में ट्रैवल करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि कोरोना वायरस फैल रहा है ऐसे में लंगूर को भी मास्क पहनाओ।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story