×

फटाफट पेट्रोल पंप पहुंचे! आ गया नया दाम, जाने आपके शहर में क्या बदलाव हुआ

देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कोई खास अपडेट नहीं आई है। अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम वैसे ही हैं। लेकिन इससे पहले रविवार को अगस्त महीने में पहली बार लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं।

Roshni Khan
Published on: 27 Aug 2019 5:11 AM GMT
फटाफट पेट्रोल पंप पहुंचे! आ गया नया दाम, जाने आपके शहर में क्या बदलाव हुआ
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कोई खास अपडेट नहीं आई है। अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम वैसे ही हैं। लेकिन इससे पहले रविवार को अगस्त महीने में पहली बार लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं। SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यीम से सूचित किया जाएगा।

ये भी देखें:पीएम मोदी जाएंगे जेटली के घर, करेंगे परिवार वालों से मुलाकात

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 72।07 रुपए, 77।73 रुपए, 74।77 रुपए और 74।86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 65।35 रुपए, 68।51 रुपए, 67।73 रुपए और 69।04 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

ये भी देखें:27 AUG: सीएम योगी और प्रियंका गांधी रायबरेली में, सियासत गर्म

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। पेट्रोल डीजल की कीमत को अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, क्रूड ऑयल की कीमत, ईंधन की मांग और अन्य चीजें प्रभावित करती रहती हैं। जब इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ती है तो भारत में इनका दाम बढ़ता है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करती हैं क्योंकि देश में तेल की खपत का काफी बड़ा हिस्सा आयात होता है।

ये भी देखें:RBI ने खोला पिटारा, अब सरकार 1.76 लाख करोड़ से करेगी इन 5 क्षेत्रों में विकास

इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story