×

मंत्रियों के Sex Scandal: ये बड़े नाम रहे शामिल, इन राजनीतिक दलों की हुई किरकिरी

राजनीति और सेक्स का नाता कोई नया नहीं है। ताजा मामला बेशक कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली या महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे का हो।

Shivani Awasthi
Published on: 4 March 2021 7:57 AM GMT
मंत्रियों के Sex Scandal: ये बड़े नाम रहे शामिल, इन राजनीतिक दलों की हुई किरकिरी
X

रामकृष्ण वाजपेयी

भारतीय समाज में सेक्स और राजनीति को दो अलग अलग नजरियों से देखा जाता है। हमारे समाज में राजनीतिक शुचिता तभी तक स्वीकार्य होती है जब तक कि उसमें सेक्स न आए। ये राजनेताओं को देखने का एक नजरिया है। उन्हें हीरो की तरह स्वीकारा जाए। नेता पर कोई और आरोप लगे तो कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन यदि मामला सेक्स से जुड़ा हो तो राजनीतिक दलों की किरकिरी होने लगती है।

राजनेताओं के सेक्स स्केंडल चर्चा में

सेक्स एक जरूरत है। लेकिन तभी तक इसकी स्वीकार्यता है जबकि यह संबंध हमारे सामाजिक परिवेश में वैध संबंधों में हों, जो कि सिर्फ पत्नी के साथ स्वीकार्य हैं। इन संबंधों को सामाजिक मान्यता है। लेकिन जैसे ही पत्नी के अलावा दूसरी औरत की बात आती है वह उस नेता की सामाजिक छवि पर बदनुमा दाग बन जाते हैं।

ये भी पढेँ- सेक्स टेप से तबाह हुआ मंत्री जरकीहोली का कॅरियर, अब क्या करेगी येदियुरप्पा सरकार

कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली और महाराष्ट्र के धनंजय मुंडे का आया नाम

राजनीति और सेक्स का नाता कोई नया नहीं है। ताजा मामला बेशक कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली या महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे का हो। इतिहास ऐसी घटनाओं से भरा पड़ा है जब सेक्स स्कैंडल के चलते मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। जिसमें दिवंगत कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी, अभिषेक मनु सिंघवी, राघवजी, भाजपा के तत्कालीन गृह सचिव संजय जोशी, हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा, पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, हरक सिंह रावत, सत्यनारायण पटेल, कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचवाई मेती, शामिल रहे।

Ramesh Jarkiholi

आम आदमी पार्टी के मंत्री का वीडियो आया था सामने

नई नवेली आम आदमी पार्टी भी इससे नहीं बच सके। उसके मंत्री संदीप कुमार इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। दिवंगत नेता अमर सिंह और फिल्म अभिनेत्री से नेता बनीं जयाप्रदा के संबंधों को लेकर भी चर्चा होती रही है। पूर्वांचल के नेता अमरमणि त्रिपाठी का इसमें पूरा करियर तबाह हो गया। इसी तरह से एक समय आनंद सेन का नाम भी स्कैंडल में खराब हुआ था। मीटू कैम्पेन में एमजे अकबर भी इसके शिकार बने थे।

ये भी पढेँ- सेक्स स्कैंडल में फंसे मंत्रीः नौकरी के नाम पर महिला से दुष्कर्म, खुलासे से मचा हंगामा

मीटू कैम्पेन में एमजे अकबर बने शिकार

लेकिन सबसे ताजा मामला कर्नाटक में ताजा राजनीतिक सेक्स स्कैंडल का है। शिकायतकर्ता के साथ एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है जिसमें दावा किया गया है कि मंत्री जारखोली ने सीडी में महिला से नौकरी के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की थी। इस पर हुए बवाल का असर यह रहा कि मंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया। भाजपा नेता रमेश जारकीहोली कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार में एक प्रभावशाली मंत्री रहे। वह पहले कांग्रेस के साथ थे। जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की एचडी कुमारस्वामी सरकार के पतन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

mj akbar

कांग्रेस को "PornGate" पर झेलनी पड़ी भारी शर्मिंदगी

पिछले महीने ही, कांग्रेस ने "पोर्नगेट" पर भारी शर्मिंदगी झेली थी। कांग्रेस नेता प्रकाश राठौड़ को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिप के माध्यम से ब्राउज़ करते हुए पाया गया, जबकि कर्नाटक की विधान परिषद सत्र में थी। राठौड़ ने बाद में कहा कि वह अवांछित संदेशों को हटाने के बजाय क्लिप नहीं देख रहा था।

ये भी पढेँ- BJP सांसद की गंदी बातः एक्ट्रेस सयानी घोष को कहा सेक्स वर्कर, बंगाल में बवाल

भाजपा नेताओ पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप

2019 में, भाजपा के अरविंद लिंबावल्ली ने एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने एक अश्लील और आपत्तिजनक नकली वीडियो क्लिप प्रसारित की। भाजपा विधायक रेणुकाचार्य व एसए रामदास पर भी यौन उपकार करने का आरोप लग चुका है।

Child sexual racket

बलात्कार,यौन संबंध, अपहरण, घरेलू हिंसा जैसे मामले राजनीति में

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे सेक्स स्कैंडल में फंसे हुए हैं। इनके लिव-इन पार्टनर ने उनके खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, अपहरण, घरेलू हिंसा और कई अन्य धाराओं के तहत कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।

कुल मिलाकर सत्ता का मद व्यक्ति को इतना अंधा बना देता है कि उसे अपना हित अनहित भी नहीं दिखता और बाद में अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत वाली स्थिति होती है। भारतीय जनमानस अपने नेता में अपना आदर्श देखता है। ऐसे में राजनीतिक शुचिता अपरिहार्य हो जाती है।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story