×

राजनाथ से कांपा चीन: राफेल को लेकर बोले रक्षामंत्री, बनेगा गेमेचेंजर

रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा भारत की बड़ी प्राथमिकता है और वह अपने क्षेत्र को संरक्षित रखने के लिए दृढ़ संकल्प है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस के रक्षा मंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

Shivani
Published on: 10 Sep 2020 5:05 AM GMT
राजनाथ से कांपा चीन: राफेल को लेकर बोले रक्षामंत्री, बनेगा गेमेचेंजर
X

लखनऊ: शक्तिशाली विमान राफेल भारतीय वायुसेना में औपचारिक तौर पर शामिल हो गया। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आज राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पांच राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में रखे गए समारोह के जरिए पूर्वी लद्दाख में चीन की आक्रमकता पर उसे एक कड़ा संदेश दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा भारत की बड़ी प्राथमिकता

रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा भारत की बड़ी प्राथमिकता है और वह अपने क्षेत्र को संरक्षित रखने के लिए दृढ़ संकल्प है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस के रक्षा मंत्री भी समारोह में शामिल हुए। भारत की जिम्मेदारी उसकी क्षेत्रीय सीमा तक सीमित नहीं हैं और वह हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ये दोनों क्षेत्र वे हैं जहां चीन अपनी सैन्य आक्रामकता बढ़ा रहा है।

भारतीय वायु सेना की सराहना भी की

रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में बढ़ते तनाव का स्पष्ट तौर पर संदर्भ देते हुए कहा, हाल के दिनों में हमारी सीमाओं पर बन रहे वातावरण के लिए इस प्रकार का समावेशन (राफेल शामिल करना) बहुत जरूरी है। सिंह ने एलएसी के पास हालिया दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई करने के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना भी की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर तनाव पैदा करने वालों के लिए राफेल का इंडक्शन कड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि IAF के बेड़े में राफेल का शामिल होना गेमचेंजर है।

live-rafale-jets-induction-ceremony-indian-airforce-rajnath-singh

अंबाला एयरबेस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी आगे बढ़ाता है। हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं।

वायु सेवा चीफ भदौरिया कर रहे संबोधित

Rafale Jet

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली अम्बाला में हो रही सर्वधर्म पूजा में शामिल हुए। थोड़ी देर में फ्लाईपोस्ट का कार्यक्रम होगा।

अंबाला पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

rafale-jets-induction-ceremony-rajnath-singh-and-france-minister-attend-program-in-ambala

राफेल की औपचारिक तौर पर वायुसेना में शामिल

गुरूवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और भारतीय वायुसेना के चीफ आरकेएस भदौरिया समारोह में शामिल होंगे। विशेष मेहमान के तौर पर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली और राफेल बनाने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः राफेल की खतरनाक मिसाइलें: पल में करती हैं हमला, पाक-चीन की बढ़ी टेंशन

इसके बाद अम्बाला एयरबेस पर राफेल को लेकर सर्व धर्म पूजा होगी। फिर फ्लाई पास्ट शुरू किया जाएगा। इस दौरान राफेल आसमान में उड़ का अपनी ताकत दिखाएंगा। रक्षामंत्री देश को इस मौके पर संबोधित करेंगे।

rafale-jets-induction-ceremony-rajnath-singh-and-france-minister-attend-program-in-ambala

अम्बाला में दिखाएंगे ताकत, भरेगा उड़ान

इस मौके पर राफेल के साथ स्वदेशी एयरक्राफ्ट तेजस का एयर डिस्प्ले भी होगा। बताया जा रहा है कि सारंग एयरोबेटिक टीम अनूठे करतब से राफेल को सलामी देगी। सुखोई और जगुआर लड़ाई विमान भी फ्लाई पास्ट कर सकते हैं। अंत में राफेल विमानों को वाटर कैनन सलामी दी जाएगी।

rafale-jets-induction-ceremony-rajnath-singh-and-france-minister-attend-program-in-ambala

ये भी पढ़ॆः आप ने योगी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- कराएंगे CBI जांच

गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिये 59,000 करोड़ रुपये की लागत से अंतर सरकारी समझौता हुआ था, जिसके करीब चार साल बाद 29 जुलाई को पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंचा था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story