×

नवजोत सिंह सिद्धू ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, CM कैप्टन से कार्रवाई की मांग

कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह एक बार विवादों में फंस गए हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट एच. सी. अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत की है।

Dharmendra kumar
Published on: 18 April 2020 4:56 AM GMT
नवजोत सिंह सिद्धू ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, CM कैप्टन से कार्रवाई की मांग
X

नई दिल्ली: कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह एक बार विवादों में फंस गए हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट एच. सी. अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत की है।

अरोड़ा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें वो कोरोना के खतरे के बावजूद सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाए, ग्लव्स पहने और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए राशन बांटते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें...बड़ी खबर: इस दिन मिलेगी हॉटस्पॉट इलाकों में ढील, जान लें ये जानकारी

सीनियर एडवोकेट अरोड़ा का कहना है कि सिद्धू का कदम पंजाब सरकार के आदेश का उल्लंघन है। लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने तरनतारन के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों को सैनिटाइजर, मास्क और PPE किट बांटकर बैसाखी मनाई थी।

यह भी पढ़ें...लाॅकडाउन तोड़ने वालों और दंगाइयों की खैर नहीं, UP पुलिस ने लिया ये सख्त एक्शन

कुछ दिन पहले तरनतारन के सरकारी हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण और मास्क नहीं होने की खबर आई थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता सिद्धू ने अस्पताल जाकर मेडिकल स्टाफ को सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट बांटी थी।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब मजदूरों की सभी समस्याएं ऐसे होंगी दूर

इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अंदाज में डॉक्टरों की हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि इस संकट में डॉक्टर देश की सरहदों पर रक्षा कर रहे सैनिकों की तरह कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों को विश्वास दिलाया कि वो हर समय उनके साथ हैं। इसके बाद वो मीडिया से बातचीत किए बिना वहां से चले गए। नवजोत सिंह सिद्धू पिछले लंबे समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में पैर पसार लिया है। सरकार ने इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story