×

भारत के लॉकडाउन पर आई ये बड़ी बात, क्या 30 दिन और बढ़ेगा?

देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। और सरकार इस महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही है। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे रोकने के लिए भारत में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है।

suman
Published on: 23 April 2020 6:14 AM GMT
भारत के लॉकडाउन पर आई ये बड़ी बात, क्या 30 दिन और बढ़ेगा?
X

नई दिल्ली : देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। और सरकार इस महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही है। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे रोकने के लिए भारत में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है। लेकिन इस संदर्भ में विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को कम से कम 10 हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रखना चाहिए।

यह पढ़ें....इस कोतवाल के ड्राइवर की कोरोना पर ये हरकत हुई वायरल, लोगों ने ये कहा

कम से कम 10 हफ्तों तक लॉकडाउन

देश में लॉकडाउन पर मेडिकल जर्नल लांसेट के एडिटर इन चीफ रिचर्ड हॉर्टन का कहा है कि यहां लॉकडाउन हटाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।यहां कम से कम 10 हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रखना चाहिए।

रिचर्ड हॉर्टन ने कहा कि किसी भी देश में महामारी हमेशा के लिए नहीं होती है। यह अपने आप ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भारत में लॉकडाउन सफल होता है तो 10 हफ्तों में यह महामारी निश्चित तौर पर खत्म हो जाएगी।

बता दें कि देश में मोदी सरकार ने लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई तक लागू किया है। लोगों को उम्मीद है कि उसके बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। देश में पहले चरण और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 40 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

यह पढ़ें....गांवों तक पहुंचा कोरोना, 40 संक्रमित मिले, पूरा गांव क्वारंटाइन

लगातार बढ़ रहे मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21,393 हो गई है, जिसमें 16,454 सक्रिय हैं, 4258 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 681 लोगों की मौत हो गई है।

suman

suman

Next Story