×

राहुल को हराने के बाद बोलीं स्मृति, अमेठी के लिए नई सुबह

अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार सुबह यहां की जनता का आभार व्यक्त किया। बता दें कि ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से हरा दिया है। 

Dharmendra kumar
Published on: 24 May 2019 7:44 AM GMT
राहुल को हराने के बाद बोलीं स्मृति, अमेठी के लिए नई सुबह
X

नई दिल्ली: अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार सुबह यहां की जनता का आभार व्यक्त किया। बता दें कि ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से हरा दिया है।

यह भी पढ़ें...त्राल मुठभेड़: कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा

स्मृति ने ट्वीट किया, "एक नयी सुबह अमेठी के लिए, एक नया संकल्प ... धन्यवाद अमेठी ... शत शत नमन।" उन्होंने लिखा, "आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया। अमेठी का आभार ।" उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ईरानी ने 55120 वोटों से जीत की दर्ज की है।



स्मृति ईरानी को 468514 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 413394 वोट हासिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें...पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ कर पीटा, 3 की हालत गंभीर

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story