बज गया लोकसभा चुनाव का बिगुल, 7 चरण में पड़ेंगे वोट, फैसला 4 जून को, आचार संहिता लागू, देखें पूरा शेड्यूल

Lok Sabha Election 2024 Dates: आयोग लोकसभा के साथ साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की ताऱीखों की भी आज ही घोषणा करेगा। दो दिन पहले सरकार ने आयोगा में दो नए चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति की है।

Viren Singh
Published on: 16 March 2024 10:10 AM GMT (Updated on: 5 April 2024 11:52 AM GMT)

Lok Sabha Election 2024 Date: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) शनिवार को लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग नई दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान किया, जिसमें चुनाव से जुड़ी कई अहम जानकारियां शामिल हैं, जैसे कि तारीखें, चुनाव के चरण और परिणामों की घोषणा आदि। साथ ही, आयोग ने लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों मे होने वाले विधानसभा चुनाव के ताऱीखों की भी घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ 26 राज्यों की विधानसभा में उप-चुनाव और चार राज्य के विधानसभा होंगे।

जानिए लोकसभा चुनाव की डेट

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होगा। चुनाव के पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है, जबकि आखिरी चरण 1 जून को होगा। वहीं चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों की ऐलान किया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा, जबकि तीसरा चरण का मतदान 07 मई को होगा। चौथे चरण 13 मई को होगा। 20 मई को पांचवा चरण है। 6वां चरण 25 मई और सातंवा चरण का चुनाव 01 जून होगा।

लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से दो दिन पहले सरकार ने आयोगा में दो नए चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति पिछले हफ्ते अरुण गोयल के आश्चर्यजनक इस्तीफे और 14 फरवरी को अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद हुई। लोकसभा चुनाव तिथि 2024 की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू हो जाएगी, जो चुनाव नतीजे आने के बाद तक लागू रहेगी। आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और सरकार को अपने भाषणों के दौरान भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत काम करना होगा। “तो जुड़े रहिए न्यूजट्रैक के साथ लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की पल-पल की जानकारी प्राप्त करने के लिए”

यहां देखें लाइव अपडेट


Live Updates

  • 16 March 2024 10:17 AM GMT

    55 लाख ईवीएम, फेक न्यूज नहीं चलेगी

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: हमारे पास 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं। सीईसी राजीव कुमार के अनुसार, बीते विधानसभा चुनाव में 3400 करोड़ रुपये के उपयोग होने से रोक गया है। राजनीतिक दलों के एक एडवाइजरी जारी गई है। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के लिए सर्तक रहने को कहा गया है। आचोलना ठीक है, लेकिन किसी भी प्रकार की फेक न्यूज नहीं चलेगी।


  • 16 March 2024 10:15 AM GMT

    चुनाव प्रचार में बच्चों का नहीं होगा उपयोग

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: राजीव कुमार ने कहा, चुनाव में कोई राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल नहीं सक सकेगा। साथ ही,प्रचार के दौरान किसी भी दल को निजी हमलों की इजाजत नहीं होगी। 

  • 16 March 2024 10:06 AM GMT

    वोटर आयोग से कर सकेगा अपनी शिकायत

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में हिंसा का स्थान नहीं है। वोटर आयोग से अपनी शिकायत कर सकेंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम होगा, यहां पर टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी। हमारे समाने 4 मुख्य चुनौतियां हैं। इसमें ताकत, पैसा, गलत सूचना और एमसीसी उल्लंघन है। चुनाव में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं।

  • 16 March 2024 9:55 AM GMT

    85 वर्ष के ऊपर वाले लोग घर से डाल सकेंगे वोट

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: उन्होंने कहा कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा। पोलिंग स्टेशन इस बार स्मार्ट तरीके से तैयार किये जाएंगे। पोलिंग स्टेशन में बॉथरूम के साथ पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। 85 वर्ष के ऊपर के मतदाता का आयोग घर पर वोट लेने जाएगा। अगर वो लोग बोलते हैं। हमारी कर्मी हर जगहों पर इन बुर्जुगों को घर से लेने जाएंगे। 55 लाख ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा। 49.7 करोड़ देश में पुरूष मतदाता है। 18-19 साल के बीच में 85 लाख महिला मतदाताएं हैं। इस बार 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं।

  • 16 March 2024 9:48 AM GMT

    1.82 करोड़ पहली करेंगे मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। 22 लाख मतदाता 85 वर्ष से ऊपर के हैं। करीब 10.5 लाख देश में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 1.82 करोड़ पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 में वोट करेंगे।

  • 16 March 2024 9:42 AM GMT

    पूरी दुनिया पर होती है हमारी चुनाव पर नजर

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व है। हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव भी होने बाकी हैं। भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया पर नजर होती है। इस चुनाव के लिए हमनें सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की।

  • 16 March 2024 9:33 AM GMT

    प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। 

  • 16 March 2024 9:27 AM GMT

    आवास से रवाना हुए मुख्य चुनाव आयुक्त

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: अपने आवास से रवाना हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीवलोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपने आवास से रवाना हो गए।

  • 16 March 2024 9:27 AM GMT

    आवास से रवाना हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live: अपने आवास से रवाना हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीवलोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपने आवास से रवाना हो गए।

  • 16 March 2024 8:21 AM GMT

    निर्वाचन आयोग पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

    Lok Sabha Election 2024 Dates Live Update: आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा में भाग लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत निर्वाचन आयोग पहुंच गए हैं। 


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story