×

बजट के बाद लोगों को लगा तगड़ा झटका, इतना महंगा हुआ गैस सिलिंडर

साल 2020 का बजट पास हो चुका है और इसमें बहुत से बदलाव हुए हैं। बहुत लोग इससे खुश है तो कुछ इसे न पसंद भी कर रहे हैं।

Roshni Khan
Published on: 12 Feb 2020 5:07 AM GMT
बजट के बाद लोगों को लगा तगड़ा झटका, इतना महंगा हुआ गैस सिलिंडर
X

नई दिल्ली: साल 2020 का बजट पास हो चुका है और इसमें बहुत से बदलाव हुए हैं। बहुत लोग इससे खुश है तो कुछ इसे न पसंद भी कर रहे हैं। अब आम जनता के लिए बुरी खबर आ रही है। अब घर में रसोई का बजट आपको बढ़ाना पड़ेगा क्योंकि केंद्र सरकार अब गैस सिलेंडर के रेट्स बढ़ने वाले थे।

ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेथ वारंट जारी करने के लिए दी छूट, जानिए…

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है

ऐसा बताया जा रहा है कि आज से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में आज बुधवार 12 फरवरी से करीब 150 रुपये का फायदा हुआ है। वहीं अगर देश के बड़े महानगरों की बात करें, तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 14 किलो के इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत 144.50 रुपये की तेजी के साथ 858.50 रुपये हो गई है।

वहीं कोलकाता में इसकी कीमत में 149 रुपये की तेजी आई है, जिससे यह 896 रुपये का हो गया है। मुंबई की बात करें, तो यहां LPG गैस सिलेंडर अब 145 रुपये की तेजी के साथ 829.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, चेन्नई वालों को अब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 147 रुपये ज्यादा देने होंगे। यहां अब इसका दाम 881 रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:यहां हुआ बड़ा आतंकी हमला: थर्रा गया देश, नई भर्ती के सैनिकों की हुई मौत

पिछले साल रसोई गैस के दामों में लगातार चौथे महीने बढ़ोत्तरी की गई थी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 13.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी। 1 दिसंबर 2019 से बढ़ी हुई कीमतें लागू की गई थी। LPG के दामों में लगातार चौथे महीने तक फाएदा हुआ था। गैस वितरण कंपनियां हर महीने की एक तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद ही इनमें बदलाव किया जाता है। नवंबर में देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपए महंगा हुआ था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story