×

Budget 2021: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे सहित इतने मिलेंगे राजमार्ग, पढ़ें पूरी खबर

3,800 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण हो चुका है। मार्च, 2022 तक 8,500 किलोमीटर लम्बी सड़के और बनाई जाएंगी। 11,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे भी मार्च, 2022 तक पूरे कर लिए जाएंगे।

suman
Published on: 1 Feb 2021 11:09 AM GMT
Budget 2021: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे सहित इतने मिलेंगे राजमार्ग, पढ़ें पूरी खबर
X
बजट में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे सहित इतने मिलेंगे राजमार्ग

रामकृष्ण वाजपेयी

नई दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को देखने से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार उन्नत सड़क एवं राजमार्गों संरचना के जरिये नये और मजबूत भारत का निर्माण करने जा रही है। इसीलिए बजट में सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय को एक लाख 81 हजार 101 लाख करोड़ रूपये का अब तक का सर्वाधिक आवंटन किया गया है जिसमें से एक लाख आठ हजार 230 करोड़ रूपये पूंजी जुटाने के लिए हैं।

लंबी सड़कों का निर्माण

बजट प्रावधानों के अनुसार 5,35 लाख करोड़ रूपये की भारतमाला परियोजना के तहत 3.3 लाख करोड़ रूपये की लागत से 13,000 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा । जिसमें 3,800 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण हो चुका है। मार्च, 2022 तक 8,500 किलोमीटर लम्बी सड़के और बनाई जाएंगी। 11,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे भी मार्च, 2022 तक पूरे कर लिए जाएंगे।

यह पढ़ें....बजट 2021: रक्षा क्षेत्र की बल्ले-बल्ले, लगातार 7वें साल बढ़ी इतनी रकम

आर्थिक गलियारे बनाने की योजना

तमिलनाडु में 1.03 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 3,500 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का कार्य किया जाएगा। केरल में 65,000 करोड़ रुपये के निवेश से 1,100 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण, पश्चिम बंगाल में 25,000 करोड़ रुपये लागत का 675 किलोमीटर के राजमार्ग का निर्माण, असम में 19,000 करोड़ रुपये लागत के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य इस समय जारी है। राज्य में अगले तीन वर्षों में 34,000 करोड़ रुपये लागत के 1,300 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा।

badgets

महत्वपूर्ण सड़क और राजमार्ग परियोजनाएं

*दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वेः 260 किलोमीटर का शेष कार्य 31 मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस-वेः 278 किलोमीटर का कार्य मौजूदा वित्त वर्ष में शुरू हो जाएगा।

*कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वेः राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 के लिए वैकल्पिक 63 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे का कार्य 2021-22 में आरंभ होगा।

*दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियाराः 210 किलोमीटर के गलियारे का कार्य मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में शुरू होगा।

यह पढ़ें....BJP व RSS के खिलाफ व्हाट्सएप पर गलत टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

*रायपुर-विशाखापत्तनमः छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से होकर गुजरने वाले 464 किलोमीटर लम्बी सड़क की परियोजना मौजूदा वर्ष में प्रदान की जाएगी।

*चेन्नई-सेलम गलियाराः 277 किलोमीटर लम्बे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 2021-22 में आरंभ होगा।

*अमृतसर-जामनगरः निर्माण 2021-22 में शुरू होगा। दिल्ली-कटराः निर्माण कार्य 2021-22 में आरंभ होगा। इसके अलावा चार लेन और छह लेन के सभी नए राजमार्गों में उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली स्थापित की जाएगी।

suman

suman

Next Story