×

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर: शादी से पहले जान लें ये बात, वरना सरकार देगी झटका

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि महिला उत्पीड़न और तथ्य छिपाकर शादी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Newstrack
Published on: 30 Aug 2020 6:29 AM GMT
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर: शादी से पहले जान लें ये बात, वरना सरकार देगी झटका
X

लखनऊ: प्रदेश में अपराध और महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब राज्य की योगी सरकार ने महिला उत्पीड़न पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। ऐसे में सरकार ने सबसे पहले शादी की घटनाओं में हो रही झोल पर सख्ती करना शुरू किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि महिला उत्पीड़न और तथ्य छिपाकर शादी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अवस्थी ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना बना कर देने को कहा है।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार

सरकार की ओर से ये सख्ती इसलिए दिखाई जा रही है क्योंकि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार और महिला उत्पीड़न की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में सरकार ने अब इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की शुरूआत की है। गौरतलब है कि अभि दो दिन पहले ही अमरोहा की एक मुस्लिम महिला इरम मृत पाई गई थी। इतना ही नहीं मरने से पहले इस महिला ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसमें उस महिला ने अपनी हत्या होने की आशंका जताई थी। महिला ने कहा था कि मेरी हत्या हो सकती है और इसके लिए उसका पति और परिवारवाला जिम्मेदार होगा।

ये भी पढ़ें- जारी हुई गाइडलाइंस: सरकार ने लिए कई अहम फैसले, 1 सितंबर से मिली ये छूटें

CM Yogi महिला उत्पीड़न पर योगी सरकार सख्त (फाइल फोटो)

महिला ने वीडियो में योगी आदित्यनाथ से उम्मीद की बात कही थी। ये महिला इससे पहले भी चर्चा में रही थी। इससे पहले 1 नवम्बर 2019 को इरम ने एक वीडियो वायरल किया था। जिसको करोड़ों लोगो ने देखा। इस वीडियो में इरम ने एक तांत्रिक सूफी आकिल पर इज्जत लूटने का आरोप लगा रही है। महिला ने वीडियो जारी कर कहा था, 'पुलिस कप्तान के पास गई थी. उन्होंने कोरोना को लेकर असमर्थता जाहिर किया। अब मुझे किसी पुलिसवाले से उम्मीद नहीं है। बस योगी जी से उम्मीद है। सब पुलिसवाले मेरा मजाक उड़ाते हैं और हंसते हैं। तांत्रिक से पेसा लेते हैं। योगी जी मुझे बचाओ।'

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के मामले

CM Yogi महिला उत्पीड़न पर योगी सरकार सख्त (फाइल फोटो)

प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते भी जा रहे हैं। दूसरे महिला उत्पीड़न चुनाव का भी एक बड़ा मुद्दा होता है। जिसको राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय खूब भुनाने का प्रयास करती हैं। लेकिन उसके बाद इस मुद्दे पर कोई भी आगे नहीं आता। बस एक-दूसरे पर दोषारोपड़ करते रहते हैं। प्रदेश मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल, बरेली मंडल, आगरा मंडल, अलीगढ़ मंडल, कानपुर मंडल के कुछ जिलों में इस तरह के मामले लगातार सामने आते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ताबड़तोड़ मुठभेड़: गिरफ्तार किया गया आरोपी, एक्शन में आई यूपी पुलिस

यहां तक की इन क्षेत्रों में अंतर्जातीय विवाह तथ्य छिपाकर किए जाते हैं। शादी करने करने के बाद इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी में मार-पीट या अनबन होने लगता है। हाल ही में मेरठ की घटना इसका ताजातरीन उदाहरण है। जिसमें लड़के ने पहली शादी को छुपा कर अंतरधार्मिक विवाह किया था और बाद में महिला को और उसकी बेटी के साथ मार कर घर में ही दफन कर दिया गया। ऐसे में अब योगी सरकार प्रदेश में लगातार बढ़ रहे इन मामलों को लेकर ऐक्शन में आते दिख रही है। और प्रदेश व सरकार पर लगे अपराध के दाग को मिटाने का प्रयास कर रही है।

Newstrack

Newstrack

Next Story