×

CM शिवराज ने दिल्ली में 5 मंत्रियों से की मुलाकात, जानिए क्या है वजह

उन्होंने पन्ना में कोयला खदान की लीज बढ़ाने की मांग की है। इससे लोगो को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया टाइगर रिजर्व में 140 टाइगर हो गए हैं।

suman
Published on: 19 Jan 2021 5:24 AM GMT
CM शिवराज ने दिल्ली में 5 मंत्रियों से की मुलाकात, जानिए क्या है वजह
X
सोशल मीडिया से फोटो

दिल्ली: दिल्ली का दौरा करके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल लौट गए। पिछले एक हफ्ते में उनका ये दूसरा दिल्ली दौरा था। उन्होंने अपने 7 घंटे के दौरे में पांच केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। शिवराज ने गृहमंत्री अमित शाह से नक्सली समस्या पर बात की और बाकी केंद्रीय मंत्रियों से विकास योजनाओं के लिए रजामंदी ली।

सीएम शिवराज तीन दिन में दूसरी बार दिल्ली आए थे। अपने दौरे के सबसे अंत में वो गृहमंत्री अमित शाह से मिले। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राजनीतिक चर्चा के अलावा राज्य में बालाघाट, मंडला से बढ़कर नक्सल गतिविधिया अमरकंटक तक फैलने पर चिंता व्यक्त की।

राजनाथ से मिले सीएम चौहान

मुख्यमंत्री ने अमित शाह से बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1906 करोड़ रुपये राष्ट्रीय आपदा कोष की मांग भी रखी। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर ग्वालियर चंबल क्षेत्र में शुरू होने वाले सैनिक स्कूल पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह से इजाजत मांगी कि जब तक स्कूल की अपनी बिल्डिंग न बने तब तक किसी निजी बिल्डिंग में स्कूल शुरू किया जाए।

यह पढ़ें....विधान परिषद जाने वाले प्रत्याशियों की संपत्ति आई सामने, जानकर उड़ जाएंगे होश

अटल एक्सप्रेस वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले। उन्होंने चंबल एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर अटल एक्सप्रेस वे रखने का सुझाव दिया। शिवराज सिंह ने गडकरी को बताया कि राज्य सरकार एक्सप्रेस वे के लिए 1500 हेक्टेयर भूमि दे रही है। उन्होंने एक्सप्रेस वे का DPR बनाकर एलाइनमेंट सुनिश्चित करने की बात नितिन गडकरी से की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्सप्रेस वे बनने से नए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

सीएम शिवराज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी मिले। उन्होंने पन्ना में कोयला खदान की लीज बढ़ाने की मांग की है। इससे लोगो को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया टाइगर रिजर्व में 140 टाइगर हो गए हैं। यह भी पर्यटन के जरिए रोजगार बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

यह पढ़ें....वैक्सीन लगने के बाद एक और शख्स की मौत, जानें अब तक कितने लोगों की गई जान

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से बारे में विस्तार बताया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को शिवराज सिंह ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने एम्स की तर्ज पर छतरपुर और दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की। साथ ही महाकौशल में सिवनी में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग रखी। सिंह ने हर्षवर्धन को सुझाव दिया कि भोपाल गैस पीड़ितों के लिए बनाए गए अस्पताल को आई सी एम आर को सौंपने की बजाए भोपाल एम्स को दें, इससे चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि तो होगी।

suman

suman

Next Story