×

कांग्रेस को तगड़ा झटका, 30 से ज्यादा कांग्रेसी BJP में शामिल

बीजेपी में टिकट न मिलने से नाराज़ होकर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया फिर बीजेपी में लौट आए हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह सूर्यवंशी भी भाजपा में शामिल हो गए।

Newstrack
Published on: 3 July 2020 5:47 AM GMT
कांग्रेस को तगड़ा झटका, 30 से ज्यादा कांग्रेसी BJP में शामिल
X

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल उस समय मच गयी जब कांग्रेस के तीस से ज्यादा पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। यह घटना शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद हुई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस को एक और जोर का झटका लगा है।

30 से ज्यादा जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी बीजेपी में शामिल

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में इन सभी ने बीजेपी की सदस्यता ली। कांग्रेस के जो नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं, उनमें 30 से ज्यादा जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने 2 पूर्व मंत्री, 8 पूर्व विधायकों के साथ सिंधिया के सामने बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं, 5 जिलाध्यक्ष, 9 कार्यकारी जिलाध्यक्ष भी बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस के 15 महामंत्री भी बीजेपी के साथ आ गए हैं।

ये भी देखें: कानपुर एनकाउंटर: विपक्ष का योगी पर हमला, सपा ने की 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग

पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया फिर बीजेपी में लौट आए

बता दें कि एक समय था जब पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, बीजेपी में टिकट न मिलने से नाराज़ होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। आज फिर बीजेपी में लौट आए हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह सूर्यवंशी भी भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक गजराम सिंह यादव, राव राजकुमार सिंह यादव, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, गनपत पटेल, केदार मंडलोई, अजीत सिंह, बृजेन्द्र सिंह मालाहेडा, राजेन्द्र भारती कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ले चुके हैं।

ये भी देखें: कानपुर एनकाउंटर में बड़ी चूक: ADG बोले, किसी ने दी बदमाशों को दबिश की जानकारी

बड़ी लम्बी है लिस्ट

पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे शशि केथोरिया, के के सिंह कालूहेडा, समंदर पटेल, गिरीश पटेल, ज्ञानवती, हरिशंकर चौधरी, अनुराग वर्धन हजारी, मोहन सेंगर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गौतम सहित 15 महामंत्री, 13 प्रदेश सचिव बीजेपी में शामिल हो गए। प्रदेश युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन जायसवाल, 5 जिलाध्यक्ष, 9 कार्यकारी जिलाध्यक्षों ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली।

प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, शाहवर आलम, मिनेंद्र डागा, राजेन्द्र ठाकुर, चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष उषा साद, शाजापुर नगर पालिका अध्यक्ष शीतल क्षितिज भट्ट सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित 30 से अधिक जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story