×

बंदूकबाज BJP नेता: कर दिया ऐसा काम, अब हर जगह हो रही रही थू-थू

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पैसे मांगने पर एक कार्यकर्ता से गाली-गलौज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियों को कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। ऐसे में कांग्रेस का कहना है कि हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने वाले हैं।

Newstrack
Published on: 22 Oct 2020 8:40 AM GMT
बंदूकबाज BJP नेता: कर दिया ऐसा काम, अब हर जगह हो रही रही थू-थू
X
बंदूकबाज BJP नेता: कर दिया ऐसा काम, अब हर जगह हो रही रही थू-थू

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी दौर चल रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और अनूपपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वो एक कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर गालियां देते दिखाई आ रहे हैं। इस वीडियों को कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। ऐसे में कांग्रेस का कहना है कि हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें... कंपनी पर हुआ साइबर अटैक: दुनियाभर में रोका काम, कर रही है रूसी टीके का ट्रायल

ज्यादा बोले तो गोली मार दूंगा

बात ये है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पैसे मांगने पर एक कार्यकर्ता से गाली-गलौज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो में वह कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाते नजर आ रहे हैं और 18,000 रुपये लाने की बात कर रहे हैं। इसमें बिसाहूलाल कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यदि ज्यादा बोले तो गोली मार दूंगा।

bjp leader Bisahulal Singh फोटो-सोशल मीडिया

मंत्री के इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं। इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एमपी कांग्रेस ने लिखा, 'भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल का एक और वीडियो वायरल, पैसे मांगने पर कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर दे रहे गालियां। शिवराज जी- ये आदमी आपकी पार्टी के लिये बिल्कुल फ़िट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना।'

ये भी पढ़ें...बिहार में गरजेंगी माया: चुनाव में बसपा सुप्रीमों कल से करेंगी जनसभाओं का आगाज

भाजपा बंदूक से चुनाव लड़ने वाली पार्टी

इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया को-आर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हम चुनाव आयोग जाएंगे और यह भी पूछना चाहेंगे कि क्या भाजपा बंदूक से चुनाव लड़ने वाली पार्टी है? क्या कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस तरह से धमकाया जा रहा है। हम इस मामले को सरकार के सामने भी उठाएंगे।

वहीं इससे पहले भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी के लिए अमर्यादित शब्द कहे थे। प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी राजवती सिंह कुंजाम की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया था। भाजपा प्रत्याशी बिहासूलाल साहू के खिलाफ कोतवाली अनूपपुर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें...PM Modi Live : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करते पीएम नरेंद्र मोदी

Newstrack

Newstrack

Next Story