×

MP में महिला से हैवानियत: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली सरिया, हालत नाजुक

पीड़िता महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया था।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Jan 2021 4:33 AM GMT
MP में महिला से हैवानियत: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली सरिया, हालत नाजुक
X
सीतापुर में गैंगरेपः महिला के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग, हैवानियत जान दहल गए सभी

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के अमलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई हैं। तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं।

पीड़िता महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया था। इससे पीड़िता को रक्तस्त्राव होने लगा और दूसरे दिन भी जारी रहा। महिला की जब तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी तो अमलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया और यहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

महिला के पति की हो चुकी है मौत

मिली जानाकरी के मुताबिक, शनिवार रात लल्लू कोल, भाईलाल पटेल और एक अन्य आरोपी महिला के घर पहुंचे। इन आरोपियों ने महिला से पानी मांग। महिला ने कहा कि पानी नहीं है, तो आरोपी जबरदस्ती उसकी झोपड़ी में घुस गए और उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी।

ये भी पढ़ें...करनाल में किसानों का बवाल: 71 लोगों पर FIR दर्ज, CM खट्टर को रद्द करनी पड़ी रैली

बताया जा रहा है कि महिला के पति की चार साल मौत हो चुकी है। इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार का पेट पाल रही थी। पीड़िता के पास गर्म कपड़े नहीं और वह ठंड से कांप रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने उसकी हालत देखकर अपनी शॉल और जैकेट पहनाया और रीवा रेफर करवाया।

ये भी पढ़ें...तूफान और बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में तीन दिन बरसेंगे बादल, पड़ेगी भयानक ठंड

बदायूं में भी महिला के साथ हुई थी हैवानियत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भी महिला से हैवानियत की गई थी। यहां 50 साल की महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज भी डाल दी थी। महिला के शरीर के अन्य हिस्सों पर गम्भीर चोटें मिली थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।

ये भी पढ़ें...मार डालो मुर्गियां: बर्ड फ्लू की ऐसी दहशत, ये बड़ा आदेश जारी, अलर्ट पर प्रशासन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story