×

मार डालो मुर्गियां: बर्ड फ्लू की ऐसी दहशत, ये बड़ा आदेश जारी, अलर्ट पर प्रशासन

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरूंबा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत हो गई। परभणी के डीएम दीपक मुगलिकर ने बड़ा आदेश जारी किया है।

Shivani Awasthi
Published on: 11 Jan 2021 3:12 AM GMT
मार डालो मुर्गियां: बर्ड फ्लू की ऐसी दहशत, ये बड़ा आदेश जारी, अलर्ट पर प्रशासन
X
Bird Flu का कहर: इस राज्य में भी बीमारी ने दी दस्तक, जारी हुआ अलर्ट

मुंबई: देशभर के तमाम राज्यों में फ़ैल रहे बर्ड फ्लू को लेकर सरकारें अलर्ट पर हैं तो वहीं आम जन में मन में दहशत भर्ती जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत होने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए। मृत पक्षियों के नमूनों की जाँच से पता चला कि इनकी मौत 'बर्ड फ्लू' की वजह से हुई है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर हैं।

महाराष्ट्र के परभणी जिले में पोल्ट्री फ़ार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत

दरअसल, कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। एमपी -यूपी समेत का राज्यों में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरूंबा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की बर्ड फ्लू से मौत हो गई। मामले में परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुगलिकर ने मुरूंबा गांव के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों को मारने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः देश में बर्ड फ्लू से हाहाकार: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, चिड़ियाघरों को दिए ये निर्देश

वहीं इस संकट से बचने के लिए गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र से मुर्गियों को किसी दूसरे जिले में न भेजने के निर्देश जारी किये। बताया गया कि जिस पोल्ट्री फार्म में 800 मुर्गियों की मौत हुई, उसे एक स्वयं सहायता समूह चलाता है। इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं।

BIRD FLU

भारत में कौन-कौन से राज्य प्रभावित हैं?

उत्तर प्रदेश के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंःआतंकी अड्डा बनी गौशाला: जानवरों के बीच छिपे दहशतगर्द, ऐसे खुला राज

हिमाचल के कांगड़ा में पोल्ट्री प्रोडक्ट और मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाकर अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले में प्रभावित इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। केरल के दोनों जिलों में करीब 38,000 बत्तखों को चुनकर मारा जा चुका है।

सरकार की तैयारी?

केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करके सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा पशुपालन और डेयरी विभाग ने एक कंट्रोल रूम बनाया है, जहां रोजाना आधार पर प्रदेशों से बर्ड फ्लू की स्थिति और किए जा रहे रोकथाम के उपायों का जायजा लिया जा रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story