×

तूफान और बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में तीन दिन बरसेंगे बादल, पड़ेगी भयानक ठंड

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में भारी बारिश अनुमान जाताय है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से लेकर अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Jan 2021 3:35 AM GMT
तूफान और बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में तीन दिन बरसेंगे बादल, पड़ेगी भयानक ठंड
X
मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में तापमान में गिरावट होगी और शीतलहर चल सकती है। 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

नई दिल्‍ली: देश के कई राज्यों में लगातार तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही है बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में ठंड हवाएं चल रही हैं।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में भारी बारिश अनुमान जाताय है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से लेकर अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में तापमान में गिरावट होगी और शीतलहर चल सकती है। 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके अलावा यूपी, दिल्‍ली, पंजाब हरियाणा समेत अन्‍य राज्‍यों में कोहरा और ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें...SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट: भूलकर भी ना करें ऐसा काम, नहीं तो होगा भारी नुकसान

कश्मीर घाटी में रविवार को भी बर्फबारी हुई है जिसके कारण उत्तरी इलाकों में शीतलहर चल रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और मध्य प्रदेश के लगभग सभी मंडलों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...मार डालो मुर्गियां: बर्ड फ्लू की ऐसी दहशत, ये बड़ा आदेश जारी, अलर्ट पर प्रशासन

snowfall

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी प्राकृतिक आपदा घोषित

जम्मू-कश्मीर में असामान्य भारी बर्फबारी को प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया गया है। प्राकृतिक आपदा घोषित होने के बाद अब बचाव कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही बर्फबारी से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य तेज करने को कहा है।

ये भी पढ़ें...कोरोना वैक्सीनेशन: PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, हो सकता है बड़ा एलान

मध्य प्रदेश में भी हो सकती है बारिश

पश्चिम अफगानिस्तान और अरब सागर में दो सिस्टम बना हुआ है जिसके कारण प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर संभाग में ओले पड़ने की संभावना है। राज्य के अधिकतम तापमान में बृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पर्वतीय राज्यों के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी शीत लहर चलेगी। एक सप्ताह तक यह दौर जारी रहेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story