×

हादसे से कोहराम: बस-ट्राले में भीषण टक्कर से बिछी लाशें, यात्रियों में अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के सागर जिले में गढ़ाकोटा के पास खड़े हुए ट्राले में पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही बस टकरा गई। जिसके भयानक हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई। हालाकिं इन घायलों को इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।

Newstrack
Published on: 22 Dec 2020 5:16 AM GMT
हादसे से कोहराम: बस-ट्राले में भीषण टक्कर से बिछी लाशें, यात्रियों में अफरा-तफरी
X
मध्य प्रदेश के सागर जिले में गढ़ाकोटा के पास खड़े हुए ट्राले में पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही बस टकरा गई। जिसके भयानक हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश: सागर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गढ़ाकोटा के पास खड़े हुए ट्राले में पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही बस टकरा गई। जिसके भयानक हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई। हालाकिं इन घायलों को इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। जिसके बाद जिले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

ये भी पढ़ें... बस-ट्रक की टक्कर: दर्जनों मौतों से दहल उठा देश, हादसा देख सन्न रहे गए सभी

कार को जोरदार टक्कर मारी

प्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसे में 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा ट्राले और बस में भयंकर टक्कर हो गई। हालाकिं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। यात्रियों के परिचितों को संपर्क किया जा रहा है।

इससे पहले आज आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयंकर हादसे से हर कोई हैरान है। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोग कार के अंदर जिंदा जल गए। हादसे के बारे में बताया जा रहा कि उल्टी दिशा से आ रहा कंटेनर ने तेज गति से आ रही कार को जोरदार टक्कर मारी। सर्दियों में कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर जा रही गाड़ियों की गति धीमी हो गई।

ये भी पढ़ें...सेना का बड़ा हादसा: खाई में गिरा वाहन, तीन जवानों की मौत, कर्नल के बेटे ने तोड़ा दम

accident ap फोटो-सोशल मीडिया

एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट

बता दें, यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 100 थी, जिसे 15 दिसंबर से घटाकर 80 किया गया है। ऐसे में इस ऐलान एक्सप्रेसवे पर हादसे बचाने के लिए किया गया है।

इसके साथ ही यमुना अथॉरिटी ने एक्सप्रेस-वे का संचालन देख रही जेपी इंफ्राटेक और पुलिस को स्पीड से जुड़े नए नियम का पालन कराने को कहा है। एक्सप्रेस-वे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट लगाई गई हैं।

आगे अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका रहती है। इसे देखते हुए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया गया है।

ये भी पढ़ें...बीच सड़क जिंदा जले लोग: यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, 5 की मौत से कोहराम

Newstrack

Newstrack

Next Story