×

ऐसा खूंखार प्यार: कुत्ते की जंजीर से दबाया गला, हिल जाएंगे आशिक

मध्य प्रदेश के इंदौर में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद ही थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। 

Shreya
Published on: 28 Oct 2020 1:26 PM GMT
ऐसा खूंखार प्यार: कुत्ते की जंजीर से दबाया गला, हिल जाएंगे आशिक
X
इंदौर: पति ने बेहरमी से की पत्नी की हत्या

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती की इसी साल अगस्त में शादी हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने 22 वर्षीय पत्नी की चाकू से हत्या कर दी और उसके बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

पारिवारिक विवाद की वजह से की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कंपाउंड की है। यहां पर पारिवारिक विवाद की वजह से पति अपनी नवविवाहित पत्नी के खून का प्यासा बन बैठा। पहले तो उसने कुत्ते की जंजीर से पत्नी का गला दबाना चाहा, लेकिन जब वो इसके जरिए हत्या करने में नाकामयाब रहा तो उसने किचन में रखी चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: इमरान का गंदा खेल: जुटे मुस्लिम देशों को एकजुट करने में, भारतीयों ने दिखाया आइना

परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

युवती के परिजन उसके पति और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही पुलिस पर भी ससुराल वालों के दबाव में आकर सही से कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कालिंदी गोल्ड की निवासी अंशु और हर्ष शर्मा एक ही कंपनी में काम करते थे, इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर अगस्त में दोनों की शादी हो गई।

यह भी पढ़ें: युद्ध में पीएम की पत्नी: हजारों मौतों का लेंगी बदला, दुश्मन को मारने को तैयार फौज

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शादी के बाद युवती अपने पति हर्ष शर्मा के साथ उसके जावरा कंपाउंड में स्थित घर में रहने लगी थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों में विवाद होने लगा और ये विवाद मंगलवार को इतना बढ़ा कि हर्ष ने अंशु की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: शहर में चारों तरफ पुलिस: शांतिपूर्ण सम्पन्न होंगे त्यौहार, पुलिस ने किया रूट मार्च

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story