×

Love Jihad: धर्म परिवर्तन के लिए दो नाबालिग बच्चियों पर बना रहे थे दबाव, लोगों ने धुना

मध्य प्रदेश के इंदौर से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपी गाड़ी में दो नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

raghvendra
Published on: 28 Feb 2021 8:25 AM
Love Jihad: धर्म परिवर्तन के लिए दो नाबालिग बच्चियों पर बना रहे थे दबाव, लोगों ने धुना
X
एमपी में शादी के लिए धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

इंदौर। कहते हैं कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता। अगर किसी मामले को लेकर चर्चा हो रही है, तो उसमें कुछ बात जरूर होगी। लव जिहाद (Love Jihad) इसी तरह के मामलों में से एक है। हालांकि कुछ राजनीतिक दलों की तरफ से इसके खिलाफ बन रहे काननों के विरोध में स्वर बुलंद किए जा रहे हैं, जबकि हमारे सामने लव जिहाद के कई मामले पसरे पड़े हैं। उत्तर प्रदेश, हिमाचल और मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बना दिए गए हैं। बावजूद इसके इस तरह के मामलों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। मध्य प्रदेश के इंदौर से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपी गाड़ी में दो नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। स्थानीय लोगों को इस बात की भनक लग गई और लोगों ने आरोपियों की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

कैसे लगा पता

पुलिस को जांच में पता चला कि पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग लड़कियों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। इस संदर्भ में इंदौर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह मामला इंदौर के जाम गेट मंडलेश्वर का है। पुलिस के अनुसार सोहेल और हसन नाम के युवक जन्मदिन मनाने के लिए दो नाबालिग लड़कियों को गाड़ी में बैठाकर इंदौर से मंडलेश्वर ले गए थे। रास्ते में दोनों युवकों ने लड़कियों के साथ गाड़ी में ही छेड़छाड़ की। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें डराया—धमकाया गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में भयानक हादसा: उड़े लोगों के चीथड़े, कार काट कर निकाला गया शव

लोगों ने आरोपियों को पीटा

जब आरोपी दोनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे तो इसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। इसके चलते आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद मंडलेश्वर थाना पुलिस को सूचित कर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी शादी करने के लिए लड़कियों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। जानकारी मिल रही है कि दोनों लड़कियां एक ही स्कूल में इन लड़कों के साथ पढ़ती हैं, जिससे इनके बीच पहले से ही दोस्ती थी। इसी दोस्ती की आड़ में आरोपी जन्मदिन मनाने के बहाने इन बच्चियों को अपने साथ ले गए थे।

फिलहाल इंदौर पुलिस ने दोनों आरोपियों सोहेल और हसन के खिलाफ 'धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020' के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पाक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अब यहां हुआ कोरोना विस्फोट, एक सोसाइटी में 20 से ज्यादा लोग मिले पॉजिटिव

raghvendra

raghvendra

राघवेंद्र प्रसाद मिश्र जो पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद एक छोटे से संस्थान से अपने कॅरियर की शुरुआत की और बाद में रायपुर से प्रकाशित दैनिक हरिभूमि व भाष्कर जैसे अखबारों में काम करने का मौका मिला। राघवेंद्र को रिपोर्टिंग व एडिटिंग का 10 साल का अनुभव है। इस दौरान इनकी कई स्टोरी व लेख छोटे बड़े अखबार व पोर्टलों में छपी, जिसकी काफी चर्चा भी हुई।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!