×

शिवराज कैबिनेट का विस्तार: इन नेताओं को मिलेगा मंत्री पद, सिंधिया की बढ़ेगी ताकत

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को लखनऊ से सबह 11.40 बजे भोपाल पहुंचेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल पहले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।

Dharmendra kumar
Published on: 3 Jan 2021 4:09 AM GMT
शिवराज कैबिनेट का विस्तार: इन नेताओं को मिलेगा मंत्री पद, सिंधिया की बढ़ेगी ताकत
X
मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट का रविवार को तीसरा विस्तार किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में 12.30 बजे हो सकता है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट का रविवार को तीसरा विस्तार किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में 12.30 बजे हो सकता है। गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये दोनों राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को लखनऊ से सबह 11.40 बजे भोपाल पहुंचेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल पहले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इसके बाद वह मध्य प्रदेश हाइकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी।

सिंधिया समर्थक हैं दोनों नेता

कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की थी। लेकिन कैबिनेट में शामिल किए जाने को लेकर विधायकों का नाम फाइनल नहीं हो पाया था, लेकिन अब गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को मंत्री पद मिलना तय हो गया है।

ये भी पढ़ें...रांची की सड़कों पर सरपट दौड़ता है लालू रथ, 24 वर्षों से है विजय यादव की पहचान

Madhya Pradesh Cabinet

गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट सिंधिया के समर्थक हैं। इन दोनों नेताओं ने उपचुनाव से पहले मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वे विधानसभा के निर्वाचित सदस्य नहीं थे और दोनों को मंत्री पर पर रहते 6 महीने का समय पूरा हो चुका था।

ये भी पढ़ें...मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उपचुनाव के नतीजे आए बीते डेढ़ महीने

उपचुनाव में सिलावट और राजपूत ने अपनी-अपनी सीटों से विजय प्राप्त की है। पहले से ही दोनों नेताओं को शिवराज कैबिनेट में शामिल किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बाद से ही शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली का भी दौरा कर चुके थे।

ये भी पढ़ें...कुलगाम में धमाका! लश्कर के आतंकियों की बड़ी साजिश, सेना ने की ऐसे फेल

बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे आए डेढ़ महीने से ज्यादा बीते चुके हैं। लेकिन शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का विस्तार अब तक नहीं हुआ। शिवराज सिंह चौहान के सामने सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कराने की चुनौती सामने आ रही है। इसके अलावा सीएम चौहान के सामने हारे हुए उम्मीदवारों को भी एडजस्ट करने की चुनौती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story